नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं. राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण (NDRRMA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,385 हो चुकी है, जबकि 5,130 नागरिक अब भी लापता हैं. जमीन से लेकर आसमान तक चलाए जा रहे व्यापक बचाव अभियान के तहत राहत टीमों ने अब तक 13,676 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. वर्तमान में विभिन्न 19 अस्पतालों में 337 घायलों का उपचार जारी है, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद 261 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है. जमीन और आसमान से … Read More

Supreme Court

शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 69 के तहत दर्ज एक एफआईआर को रद्द कर दिया. यह धारा धोखे के जरिए सहमति हासिल कर यौन संबंध बनाने को अपराध मानती है, जिसमें शादी का झूठा वादा भी शामिल है. कोर्ट ने पाया कि शिकायत में ही दोनों के बीच सहमति से बने संबंधों का जिक्र था और धोखे से संबंध बनाने के लिए उकसाने की बात सामने नहीं आती थी. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी की मां की सहमति नहीं मिलने के कारण शादी से इनकार करना अपने … Read More

CMPFO

CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

जोहार लाइव ब्यूरो कोयला खदान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) में वर्ष 2016 के दौरान कथित फर्जी पेंशन दावों के जरिए करोड़ों रुपये के भुगतान के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), धनबाद ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में CMPFO के चार अधिकारियों के अलावा अन्य अज्ञात अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दर्ज केस मुताबिक मामले की शिकायत CMPFO, धनबाद के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ने की थी.CVO की शिकायत में CMPFO के तत्कालीन अधिकारियों पर रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर फर्जी पेंशन दावों को मंजूरी देने का आरोप लगाया … Read More

swami vivekanand

जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

11 सितंबर 1893. शिकागो का एक विशाल सभागार. दुनिया के अलग-अलग धर्मों और परंपराओं के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद थे. पश्चिमी दुनिया अपने धार्मिक और दार्शनिक विचारों के साथ वहां पहुंची थी. तभी मंच पर एक भारतीय संन्यासी खड़ा होता है. गेरुआ वस्त्र, सिर पर पगड़ी और चेहरे पर अद्भुत आत्मविश्वास. वह सामने बैठे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहता है, “अमेरिका की बहनों और भाइयों.” इसके बाद जो हुआ, उसने इतिहास में उस आवाज को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया. आज 11 सितंबर 2026 है. शिकागो में स्वामी विवेकानंद के उस ऐतिहासिक संबोधन को 133 साल … Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

रांची: झारखंड में सड़क हादसे और मौत रोकने की पूरी योजना फाइलों में धरी रह गई. सरकार ने ब्लैकस्पॉट पर सीसीटीवी लगाने, पहाड़ी इलाकों में हादसे रोकने को लेकर कई योजनाएं बनायी थी. लेकिन सिर्फ एक अफसर की लापरवाही से सारी योजनाएं फाइलों में लटकी रही. सरकार के स्तर से शोकॉज भी मांगा गया, लेकिन अधिकारी ने पहली बार शोकॉज का जवाब तक नहीं दिया. अब दुबारा गुरुवार को शोकॉज कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. 166.92 करोड़ की योजनाएं, फिर भी काम अधूरा 10 अक्टूबर 2025 को मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सड़क … Read More

जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी-जेएसएससी मामले में जैसे-जैसे सीआईडी की जांच आगे बढ़ रही है, हर दिन नए तथ्यों का खुलासा हो रहा है. अब सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि एफआरओ-एसीएफ की परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीटों में छेड़छाड़ के सबूत मिले हैं. जिसके मुताबिक Forest Range Officer (FRO) परीक्षा में 350 से अधिक OMR शीट और Assistant Conservator of Forest (ACF) परीक्षा में 150 से अधिक OMR शीट में कथित तौर पर हेरफेर किया गया है. दरअसल, सीआईडी पूरे मामले में विभिन्न आरोपियों में से एक धर्मेंद्र कुमार के बेल संबंधी सुनवाई के दौरान कोर्ट के … Read More

chamber bhavan

रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

जोहार लाइव ब्यूरो फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है. इस बार मुकाबला पिछली बार से ज्यादा दिलचस्प होने जा रहा है. 13 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होने वाले चुनाव में 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें नौ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. चुनाव में कुल 4,214 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस बार चुनावी मैदान में तीन टीमें आमने-सामने हैं. टीम मुकेश अग्रवाल, टीम तुलसी पटेल और टीम पी-21 के बीच 21 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए … Read More

आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

रांची/कोलकाता : झारखंड़ में आतंक का पर्याय बना 25 लाख का इनामी रामप्रसाद माड़ी उर्फ सचिन समेत तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. नक्सलियों ने बंगाल के बांकुड़ा जिले में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. इस सरेंडर में सचिन की पत्नी मीता का अहम भूमिका रही है. फिलहाल तीनों नक्सली बंगाल पुलिस के संरक्षण में गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. बंगाल पुलिस ने इस मामले की जानकारी झारखंड़ पुलिस से शेयर किया है. झारखंड़ पुलिस मुख्यालय से एक टीम बंगाल पूछताछ के लिए रवाना होने वाली है. बंगाल पुलिस के समक्ष इनलोगों ने किया … Read More

50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

किसलय शानू रांची. झारखंड ATS की जांच जिस 50 लाख रुपये कैश की बरामदगी से शुरू हुई, उसकी कड़ी जेल में बंद विकास तिवारी उर्फ विकास नाथ तिवारी तक पहुंची. 12 अगस्त 2024 को पटना रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरते समय बजरंग कुमार ठाकुर को RPF/GRP ने 50 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा था. उसके पास तीन मोबाइल फोन भी मिले थे. इसके बाद ATS ने मामले की जांच शुरू की और आयकर विभाग से बरामद रकम की जांच कराने के साथ आरोपी से पूछताछ की. वंदे भारत से पटना पहुंचा 50 लाख रुपये का कैश … Read More

Amended Bharatnet program

झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Amended BharatNet Programme-ABP) यानी भारतनेट फेज-III लागू करने के लिए Project Implementation and Support Agreement पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस योजना के तहत 260 प्रखंडों, 4,395 ग्राम पंचायतों और 26,777 गैर-जीपी गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा. समझौते पर भारत सरकार के डिजिटल भारत निधि (DBN), झारखंड सरकार और झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (JDICL) के बीच हस्ताक्षर हुए. भारत सरकार की ओर से DBN के Administrator श्यामल मिश्रा मौजूद रहे. … Read More