AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
INDIA गठबंधन

JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

रांची : छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की. मुलाकात के बाद गठबंधन नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे छात्र आंदोलन का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आंदोलन में शामिल छात्रों और … Read More

Raghubar Das Anurag Gupta

क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो पूर्व हो गए, लेकिन चर्चा बरकरार है. बात हो रही है पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की. विवाद और अनुराग गुप्ता, दोनों का चोली-दामन का साथ रहा है. एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने बीते बुधवार 2 सितंबर को एक्स पर एक एक पोस्ट लिखा. जिसमें उन्होंने अपरोक्ष तौर पर अनुराग गुप्ता से जुड़े कई प्रसंगों का जिक्र किया. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘’बिहार के समय से लेकर झारखंड तक उनके (अनुराग गुप्ता) नाम से जुड़े विवादों और आरोपों की सूची इतनी … Read More

चमत्कारी या विवादों वाले बाबाः क्या है सद्गुरू कहे जानेवाले जग्गी वासूदेव की कहानी

भारत में आध्यात्मिक गुरुओं की कमी नहीं रही है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में जिस व्यक्ति ने आध्यात्मिकता को आधुनिक भाषा, बड़े मंच और सोशल मीडिया की ताकत के साथ दुनिया भर में पहुंचाया, उनमें जग्गी वासुदेव (जिन्हें आज दुनिया सद्गुरु के नाम से जानती है) एक प्रमुख नाम हैं. आज सद्गुरु सिर्फ एक योग गुरु नहीं हैं. वे एक लेखक हैं, सार्वजनिक वक्ता हैं, पर्यावरण अभियानों का चेहरा हैं और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं. उनकी बातें YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर देखी जाती हैं. ईशा फाउंडेशन खुद को मानव कल्याण, योग, आध्यात्मिक विकास … Read More

हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उनकी जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिर पत्र लिखा है. खरगे ने कहा कि घटना को 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित संगठन और लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है. क्या है पूरा मामला? पिछले महीने 8 अगस्त को खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया था. दो दिन बाद, 10 अगस्त को उसी जगह गंगाजल का छिड़काव, धुलाई और हवन किया गया. इसे कथित … Read More

झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

रांची को व्यवस्थित, सुगम और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान रोड नेटवर्क, ट्रैफिक, ड्रेनेज, वेंडिंग व्यवस्था, पार्क, चौक-चौराहों और मास्टर प्लान को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची का विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए. शहर की बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए दीर्घकालिक और समग्र योजना तैयार की जाए. रांची … Read More

Nepal PM Balen Shah

नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अब सामने आया मौत का आंकड़ा बेहद डराने वाला है. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रतिनिधि सभा में बताया कि अब तक 1114 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि इनमें से सिर्फ 95 शव उनके परिवारों को सौंपे जा सके हैं. शाह ने सदन में बाढ़ के बाद सरकार की ओर से चलाए गए राहत और बचाव अभियान की पूरी जानकारी भी दी. सुबह 8:30 बजे आई आपदा, तुरंत अलर्ट हुईं टीमें प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बताया … Read More

सम्राट चौधरी

बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

बिहार सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी में है. मोतिहारी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों, खासकर कोटा, जाने की जरूरत कम होगी. इसके लिए पूरे राज्य में 700 सेंटर खोले जाएंगे, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके लिए राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक … Read More

राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

सावरकर मानहानि मामले में मंगलवार को पुणे की स्पेशल MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने शिकायतकर्ता सात्यकी सावरकर से जिरह (क्रॉस एक्जामिनेशन) की. सात्यकी ने अदालत में आरोप लगाया कि 5 मार्च 2023 को लंदन में दिए भाषण में राहुल गांधी ने विनायक दामोदर सावरकर को मुसलमानों का कट्टर विरोधी और मॉब लिंचर के तौर पर पेश कर उनकी छवि खराब की, जबकि सावरकर कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे. सात्यकी ने कहा कि सावरकर ने अपने लेखन में मुसलमानों की तरक्की के तरीके और उपाय बताए थे. लंदन में राहुल गांधी ने सावरकर को … Read More

मुख्य सचिव

JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

रांची :  झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने अब राज्य सरकार के सामने सीधे तौर पर CBI जांच, छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर लंबे समय से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में बीजेपी झारखंड प्रदेश की ओर से … Read More

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक अनाम पत्र पहुंचा, जिसमें उन्हें जल्द ही “हार्डकोर आतंकवादियों” द्वारा मार दिए जाने की धमकी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर तत्काल जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है. डाक से पहुंचा धमकी भरा पत्र जानकारी के मुताबिक, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में मंगलवार को एक बिना हस्ताक्षर वाला पत्र मिला. पत्र में दो मोबाइल नंबर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More