AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

सोनिया गांधी की किताब के भारत में प्रकाशन को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार अरुण शौरी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अरुण शौरी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा है, बल्कि एक ‘Elected Autocracy’ यानी निर्वाचित निरंकुश व्यवस्था बन गया है. पेंगुइन द्वारा सोनिया गांधी की किताब प्रकाशित नहीं करने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अरुण शौरी ने कहा कि प्रकाशक के पास सिर्फ किताबें ही नहीं, बल्कि रीढ़ की हड्डी भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में लगातार हो रही घटनाएं यह … Read More

सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर करीब 25 साल से चला आ रहा विवाद अब सुलझ गया है. 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया. समझौते के मुताबिक 1973 में तत्कालीन बिहार के लिए निर्धारित 7.75 MAF पानी में से अब बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2 MAF मिलेगा. लेकिन यह विवाद शुरू कैसे … Read More

“24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला अखबार आनंदबाजार पत्रिका (ABP) को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे 24 घंटे के भीतर माफी माँगनी होगी, वरना इसके “भयंकर परिणाम” होंगे. विवाद की जड़ अखबार की वह हेडलाइन है जिसमें जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई छात्र संगठनों की झड़प को “गेरुआ गुंडागिरी” (सैफ्रन हूलिगनिज्म) कहा गया था. अख़बार की हेडलाइन- (जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा की ‘गेरुआ गुंडागिरी’ हेडलाइन पर भाजपा नेता का तीखा हमला, हज़ारों साधुओं के विरोध की चेतावनी) कब और कहाँ दिया बयान अधिकारी ने यह बयान रक्षाबंधन के अवसर पर जादवपुर में आयोजित एक भाईचारे के कार्यक्रम … Read More

परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को परिसीमन के विरोध में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित हुई. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब एक लाख आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. रैली में सीटों के परिसीमन, खान-खनिज संशोधन बिल और सरना धर्म कोड जैसे मुद्दों पर पांच बड़े प्रस्ताव पारित किए गए, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और उन्होंने अपनी जगह जेएमएम विधायक विकास मुंडा को भेजा. बूटी मोड़ पर रोका गया, फिर भी नौ किलोमीटर पैदल चले लोग रैली की तस्वीर … Read More

आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच रांची कैथोलिक आर्चडायसिस की ओर से जारी एक पत्र सामने आया है, जिसमें आगामी 30 अगस्त को परिसीमन के विरोध में जुलूस निकालने और आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की गई है. 15 अगस्त 2026 को जारी पत्र में आर्चडायसिस ने परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह बताया है. पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित परिसीमन से ST आरक्षित सीटों में कमी, आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विभाजन, पांचवीं अनुसूची … Read More

Goa CM

गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

गोवा सरकार ने जबरन या धोखे से कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. गोवा कैबिनेट ने ‘गोवा अवैध धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2026’ को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 31 अगस्त से शुरू होने वाले गोवा विधानसभा के तीन दिवसीय मानसून सत्र में पेश किया जाएगा. प्रस्तावित कानून में बल, दबाव, अनुचित प्रभाव, प्रलोभन, धोखाधड़ी या शादी के जरिए कराए जाने वाले कथित अवैध धर्म परिवर्तन के खिलाफ कड़े प्रावधान किए गए हैं. विधेयक के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. इसके … Read More

भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 29 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित ‘Universal Oneness Celebration’ कार्यक्रम में हिंदुत्व, विविधता और हिंदू-मुस्लिम संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘विविधता में एकता’ को भारत की पहचान बताया और अलग-अलग समुदायों के साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन American Hindus … Read More

अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चले आंदोलन के दौरान की स्थिति को याद करते हुए सोनम वांगचुक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आंदोलन से जुड़े अभिजीत, सौरव और आशुतोष की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से लेकर आंदोलन के राजनीतिक इस्तेमाल तक अपनी चिंताओं को खुलकर रखा. सोनम वांगचुक ने साफ कहा कि किसी व्यक्ति की राजनीति में आगे बढ़ने की इच्छा होना अपने आप में गलत नहीं है. लेकिन जिस मंच को लोगों ने छात्र आंदोलन मानकर समर्थन दिया, उसे उसी दौरान राजनीतिक पार्टी में बदल देना ठीक नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा … Read More

रांची में आदिवासी महाजुटान: क्या है परिसीमन और झारखंड में कितना बदल सकता है राजनीतिक समीकरण?

झारखंड की राजधानी रांची में आज परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी समाज अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए जुट रहा है. मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान के केंद्र में सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति से जुड़ा बड़ा सवाल है, क्या नए परिसीमन के बाद आदिवासियों की राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो जाएगी? आदिवासी संगठनों की सबसे बड़ी चिंता विधानसभा और लोकसभा की ST आरक्षित सीटों को लेकर है. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में अभी 28 ST के लिए आरक्षित हैं, जबकि 14 लोकसभा सीटों में 5 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं. चिंता की बड़ी … Read More

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों पर महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार तथा कैमरे से मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले में महिला पत्रकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार और उनके कार्य में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पत्रकार का सवाल पूछना उसका अधिकार और पेशेवर दायित्व है. प्रदर्शनकारियों … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More