AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

मड फ्लड के साथ “मीडिया फ्लड” से नेपाल सरकार बेदम होने लगी. हर ऐरा-ग़ैरा-नत्थू ख़ैरा नेपाल एक्सपर्ट बनकर रिपोर्टिंग करने लगा है. नेपाल सरकार ने हाल ही में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की कवरेज करने वाले घरेलू और विदेशी मीडिया संस्थानों के लिए नए नियम लागू किए हैं. रिपोर्टिंग के लिए जरूरी कार्य सूचना और संचार मंत्रालय के तहत सूचना प्रशासन और प्रेस शाखा विभाग के अनुसार, विदेशी पत्रकारों को अपने पासपोर्ट और वैध वीज़ा की एक कॉपी के साथ-साथ अपने मीडिया संस्थान से अपॉइंटमेंट लेटर या एग्रीमेंट जमा करना होगा. पांडे ने कहा, “विदेशी पत्रकारों के लिए भी … Read More

कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और अत्याचार को लेकर BJP और RSS की विचारधारा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान और अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ BJP और RSS की विचारधारा है. राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में जो भी राजनीति हो रही है, वह इन दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से इस देश में दलितों … Read More

झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

रांची: झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा और विधानसभा परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी समाज रविवार 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में एकजुट होगा. आदिवासी एकता महाजुटान रैली में राज्यभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. रैली का आयोजन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर किया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार, रैली का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के सवाल को मजबूती से उठाना है. बंधु तिर्की लगातार कह रहे हैं कि परिसीमन केवल निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन का विषय नहीं, … Read More

सदुद्दीन ओवैसी

2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. जब उनसे पूछा गया कि 2027 में उनका मुख्य मुकाबला किससे होगा, तो उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य अपने उम्मीदवारों को जिताना है और जो भी उनके सामने होगा, उसे हराने की कोशिश की जाएगी. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने उम्मीदवारों को कामयाब बनाना है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का मकसद जीत हासिल करना है. ‘बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना मुसलमानों पर’ ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते … Read More

3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

रांची: झारखंड़ में इनदिनों विवाद में रहने वाले चर्चित विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड़ पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 21 अगस्त की रात विधायक ने बरवाअड्डा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया तथा धमकी दी. इसके अलावा 21 अगस्त को ही रात में विधायक ने अपने मोबाइल नंबर से थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन किया और बातचीत के दौरान विधायक ने सरकार बदलने और जिस थाने में … Read More

झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

झारखंड में खनिज संसाधनों पर सेस लगाने के मुद्दे पर झामुमो ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उसे झारखंड के हित और संवैधानिक अधिकार से परेशानी है या उन पूंजीपतियों से, जिन पर इस व्यवस्था का आर्थिक प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड का है तो उस पर फैसला भी झारखंड का ही होगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने 8:1 के फैसले में राज्यों के खनिज … Read More

झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

रांची: जयराम महतो के विवादित बयान को लेकर चल रही सियासत के बीच अब खिजरी विधायक राजेश कच्छप उनके समर्थन में उतरते नजर आए हैं. राजेश कच्छप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई दरोगा ट्रैक्टर वालों से गाली-गलौज कर चंदा और वसूली करते हैं. उन्होंने कहा कि जमीन बचाने के लिए थाना जाने वाले लोगों को भी कथित तौर पर गाली देकर भगा दिया जाता है. बता दें, बिगत कुछ दिनों से डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवड्डा थानेदार रवि कुमार के बीच हुई हॉट-टॉक चर्चा में है. जयराम महतो पर थानेदार को … Read More

Swami Avimukteshwaranand Saraswati

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति से जुड़े बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बेमेतरा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी पर हिंदू धर्मग्रंथों के अपमान का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं, तो कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और हिंदुओं से पार्टी का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी. ‘धर्मग्रंथों का अपमान बिल्कुल गलत’ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, … Read More

himanta biswa sharma

कांग्रेस पार्टी एक महिला विरोधी दल है: हिमंत बिस्वा सरमा

भारत में महिलाओं के समान अधिकार और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे महिला विरोधी दल करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण ही देश में अब तक यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं हो पाया और महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सके. सरमा ने कहा कि देश में समान कानून लागू नहीं हो पाने के पीछे कांग्रेस को मुख्य कारण बताते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की दिशा में … Read More

Vinod pandey

‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है. विनोद पांडेय ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल करने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More