Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    Kanika RanaBy Kanika RanaAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड़ में इनदिनों विवाद में रहने वाले चर्चित विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड़ पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 21 अगस्त की रात विधायक ने बरवाअड्डा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया तथा धमकी दी. इसके अलावा 21 अगस्त को ही रात में विधायक ने अपने मोबाइल नंबर से थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन किया और बातचीत के दौरान विधायक ने सरकार बदलने और जिस थाने में अधिकारी तैनात हैं, वहां से उन्हें हटवाने जैसी धमकी दी.

    श्री खलखो ने यह भी दावा किया गया है कि इसके बाद विधायक देर रात अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया है.

    अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने कहा कि थाना प्रभारी के कार्यालय में रखे सामान को समर्थकों के बीच वितरित करने तथा नाम पट्टिका तोड़ने जैसी घटनाएं भी हुईं. इस संबंध में बरवाअड्डा थाना, धनबाद में कांड संख्या 146/26 दर्ज है.

    पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के कथित व्यवहार को पुलिसकर्मियों के मनोबल और गरिमा को प्रभावित करने वाला बताया है. संगठन का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से इस प्रकार का आचरण अपेक्षित नहीं है. इसके अलावा एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों के खिलाफ बयान दिए जाने से पुलिस बल के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 224, 132, 351(2) और 352(3)(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, एसोसिएशन ने केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से मांग की है कि मामले में विधायक जयराम कुमार महतो एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए.

    Also Read:जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    #HindiNews #LatestNews 5days jairammahto policeassociation presssconfrence Ultimatum update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर
    Next Article 2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    Latest Posts

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.