Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Vinod pandey
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है.

    विनोद पांडेय ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल करने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल करना भाजपा की हताशा दिखाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जमीन, जंगल, पानी, खनिज और रोजगार पर अधिकार मांग रहे हैं. इन सवालों को नक्सलवाद से जोड़ना झारखंड की जनता का अपमान है.

    खनिज के आंकड़ों से पहले गांवों का दर्द समझें

    पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को झारखंड के खनिज को लेकर आंकड़े गिनाने से पहले उन गांवों का दर्द समझना चाहिए, जहां खनन के लिए लोगों की जमीन चली गई, जंगल उजड़ गए और कई परिवार पीढ़ियों से विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि सवाल सिर्फ राजस्व और निवेश का नहीं है. असली सवाल यह है कि झारखंड की खनिज संपदा से यहां के लोगों को कितना न्याय मिला. रघुवर दास के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा 11 हजार करोड़ रुपये और टैक्स के प्रतिशत की चर्चा कर मूल मुद्दे से ध्यान भटका रही है.

    पांडेय ने सवाल किया कि अगर खनिज से राज्य को इतना फायदा हो रहा है तो खनन प्रभावित गांवों में आज भी पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों है. उन्होंने कहा कि डीएमएफ की व्यवस्था तभी सार्थक होगी, जब इसका लाभ वास्तव में खनन प्रभावित लोगों और गांवों तक पहुंचे.

    विकास के खिलाफ नहीं झामुमो

    झामुमो महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी खनन या औद्योगिक विकास का विरोध नहीं करती. पार्टी की मांग है कि विकास के नाम पर जमीन और जंगल के अधिकार से समझौता न हो. आदिवासी अधिकारों की रक्षा हो, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और झारखंड की खनिज संपदा में झारखंडी हित को प्राथमिकता दी जाए.

    उन्होंने कहा कि झारखंड को सिर्फ खनिज निकालने की जमीन समझने का नजरिया अब बदलना होगा. यहां के लोग अपने संसाधनों पर न्यायपूर्ण अधिकार चाहते हैं. उनकी इस आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करना चाहिए और झारखंड के लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए.

    बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए पांडेय ने कहा कि राजनीतिक असहमति को नक्सलवाद से जोड़ना उनकी भाषा की कमजोरी है, झारखंड की जनता की नहीं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करेगी.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    adivasi Babulal marandi Bjp displacement DMF Hemant Soren jharkhand Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Jmm Mineral Resources mining MMDR Amendment Act Moolvasi political news Raghubar das tribal issues Tribal Rights Vinod Kumar Pandey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास
    Next Article केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.