Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ
    आदिवासी

    केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केरलम में पिछले दिनों ओणम की खुशियां पूरे शबाब पर थीं. घरों में पकवान बन रहे थे, लोग नए कपड़ों की तैयारी में थे और हर तरफ त्योहार की रौनक दिखाई दे रही थी. इसी खुशी को बांटने के लिए पुलिस की एक टीम आदिवासी परिवारों को ओणम के सद्या भोज का निमंत्रण देने पहुंची.

    लेकिन वहां बच्चों से जब पूछा गया कि सुबह क्या खाया है, तो जवाब मिला—कुछ नहीं. बस, यहीं से ओणम का न्योता देने पहुंची पुलिस की कहानी बदल गई. क्योंकि जिन परिवारों को त्योहार में खाना खिलाने के लिए बुलाया जा रहा था, वे कई दिनों से पेट भर खाना भी नहीं खा पा रहे थे.

    क्या है पूरा मामला

    यह मामला केरलम के पथानामथिट्टा जिले के मूझियार इलाके का है. कुछ दिन पहले यानी कि 23 अगस्त को मूझियार पुलिस की एक टीम अंगमूझी के पास किलियेरंजंकल्लू फॉरेस्ट चेक पोस्ट के नजदीक स्थित एक आदिवासी बस्ती में पहुंची थी.

    पुलिस का मकसद बेहद सामान्य था. उन्हें बस्ती के लोगों को पुलिस स्टेशन में आयोजित होने वाले ओणम भोज यानी सद्या में शामिल होने का निमंत्रण देना था. इस बस्ती में चार परिवारों के कुल 17 लोग रहते हैं. पुलिस टीम में मूझियार के SHO ए.आर. रविंद्रन, SI अनिलकुमार, महिला CPO चिंचू बोस और CPO विनीत शामिल थे.

    पुलिसकर्मी परिवारों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान SHO ए.आर. रविंद्रन ने वहां मौजूद बच्चों से एक साधारण सा सवाल पूछा.

    सुबह क्या खाया? लेकिन बच्चों का जवाब साधारण नहीं था.

    बच्चों ने बताया कि उन्होंने उस सुबह कुछ नहीं खाया था. बातचीत आगे बढ़ी तो परिवारों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनके घरों में कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जब उन्हें दिनों तक खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता. त्योहार का निमंत्रण लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने अचानक एक ऐसी सच्चाई आ गई, जिसके बारे में शायद उन्हें पहले कोई अंदाजा नहीं था.

    निमंत्रण देने गए थे, मदद कर लौटे

    पुलिस टीम ने यह सुनने के बाद सिर्फ सहानुभूति जताकर वहां से लौटना ठीक नहीं समझा. वे तुरंत पुलिस स्टेशन वापस पहुंचे और जरूरी सामान की व्यवस्था की. कुछ ही समय बाद पुलिसकर्मी दोबारा उसी आदिवासी बस्ती में पहुंचे. लेकिन इस बार उनके हाथों में सिर्फ ओणम भोज का निमंत्रण नहीं था. वे साथ लेकर आए थे परिवारों के लिए जरूरी राशन और खाद्य सामग्री. इनमें किराना का सामान, सब्जियां, मछली, बिस्कुट और अन्य बेकरी उत्पाद शामिल थे. यह सामान चारों परिवारों को दिया गया, ताकि ओणम के त्योहार तक उन्हें भूख की परेशानी का सामना न करना पड़े.

    भूख के साथ बच्चों ने बताई स्कूल की परेशानी

    इस मुलाकात के दौरान पुलिस को एक और गंभीर समस्या के बारे में पता चला. बस्ती के बच्चों ने बताया कि वे स्कूल जाना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए स्कूल पहुंचना भी आसान नहीं है. इलाके में परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है.

    मूझियार पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों और परिवारों को भरोसा दिलाया कि ओणम की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी.

    जो पुलिस टीम वहां सिर्फ त्योहार का निमंत्रण देने पहुंची थी, उसके साथ उस दिन बस्ती के लोगों का रिश्ता कुछ अलग ही बन गया. पुलिसकर्मियों की मदद मिलने के बाद परिवारों ने उनका धन्यवाद किया और ओणम भोज में शामिल होने का भी भरोसा दिलाया.

    पिछले दिनों केरलम से सामने आई यह कहानी सिर्फ पुलिस की मदद की कहानी नहीं है. यह उस संवेदनशीलता की कहानी है, जहां एक त्योहार का निमंत्रण अचानक भूखे लोगों तक मदद पहुंचाने का जरिया बन गया.

    Also Read : झारखंड: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचा मंईयां सम्मान

    केरलम पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय
    Next Article उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.