Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किशलय शानू

    जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को पास कराने के नाम पर छात्रों से वसूले गये पैसे से एल ख्यांगते और श्वेता कुमारी गुप्ता ने भी मौज- मस्ती की. तब एल ख्यांगते जेपीएससी में चेयरमैन के पद पर थे और श्वेता गुप्ता परीक्षा उप नियंत्रक के पद पर.

    इस बात की जानकारी सीआइडी को केस के अनुसंधान के दौरान मिली है. क्योंकि मामले में टीडीपीएल कंपनी के निदेशक रामबीर सिंह ने अपने बयान में सीआइडी को बताया है कि जेपीएससी से सांठगांठ कर सभी घोटाले की राशि से ही टीडीपीएल कंपनी का संचालन किया जाता था.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    घोटाले से अर्जित राशि से ही कंपनी के स्टाफ को वेतन दिया जाता था. इसके अलावा ऑफिस और निजी आवश्यकता से संबंधित सामानों की खरीददारी में पैसे खर्च किये जाते थे. घोटाले से प्राप्त पैसे इसलिए खर्च किये जाते थे. क्योंकि टेंडर के अनुसार किये गये कार्यों का पैसा कंपनी को अबतक नहीं मिला था.

    टीडीपीएल कंपनी के निदेशक रामबीर सिंह ने अपने बयान में आगे बताया है कि चेयरमैन और श्वेता गुप्ता की कई निजी यात्रा तथा अन्य खर्च का वहन कंपनी के द्वारा किया जाता था.

    जबकि पूरे मामले में उस्मान ने सीआइडी को बताया कि रामबीर सिंह द्वारा परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता और उनके परिजनों का माह जनवरी 2026 से लेकर जून 2026 तक कुल मिलाकर तीन बार रांची से दिल्ली एवं बेंगलुरू आने- जाने का एयर टिकट बनवाया गया था.

    मैंने टिकट अपने आइडी से मेक माइ ट्रिप के माध्यम से कराया था. इसका भुगतान मैंने क्रेडिट कार्ड से किया था. टिकट बनवाने में करीब 1.50 लाख रुपये खर्च हुआ था. इस पैसे को बाद में रामबीर सिंह के द्वारा मुझे भुगतान किया गया था.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    जबकि मामले में सीआइडी की नजर में पूरे केस के मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने बताया है कि मेरे द्वारा मार्केट के उपलब्ध कराये गये छात्रों से उगाही किये गये पैसे से कभी- कभी मेक माइ ट्रिप से रामबीर, उस्मान और सत्यपाल का टिकट बुक किया जाता था. मैंने उस्मान के खाते में रामबीर के कहने पर सैलरी के नाम पर दो लाख रुपये अपने अकाउंट से उस्मान के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये थे.

    इधर, श्वेता ने कहा मैं खुद करती थी टिकट के पैसे का भुगतान

    रामबीर सहित अन्य के बयान के आधार पर सीआइडी ने श्वेता कुमारी गुप्ता से भी पूछताछ की है. श्वेता ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि टीडीपीएल के पास एक प्रिवलेज कार्ड था. इस कार्ड का प्रयोग करने के कारण अंतिम समय में टिकट रद्द होने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता था. इसी सुविधा का उपयोग करते हुए मैंने अपनी मां और पति के कुछ हवाई यात्रा की टिकट टीडीपीएल के माध्यम से बुक करायी थी. टिकट के पैसे का भुगतान बाद में मैंने कर दिया था.

    यह भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    हालांकि, पूरे मामले में सीआइडी की जांच से अब यह तथ्य स्पष्ट हो सकता है कि आखिर पूरे मामले में कितनी सच्चाई है. सीआइडी इस पूरे मामले में सबूत एकत्र करने के लिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों अधिकारियों ने अपने पद पर रहते हुए कंपनी के पैसे से कितनी बार यात्रा की. अपने निजी कार्य के लिए कितने पैसे खर्च किये.

    इसके लिए सीआइडी बैंक ट्रांजेक्शन, ट्रेवल एजेंसी सहित अन्य लोगों से जानकारी एकत्र करने का प्रयास करेगी, ताकि न्यायालय में अधिकारियों के इस कारनामे से संबंधित सबूत पेश किये जा सकें. उल्लेखनीय है कि पूर्व की जांच में एजेंट सहित अन्य लोगों के माध्यम से अभी तक सीआइडी की जांच में करीब 15 करोड़ रुपये वसूली से संबंधित तथ्य मिल चुके हैं.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    जोहर लाइव एक्सपोज जोहार लाइव एक्सक्लूसिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
    Next Article झारखंड: गढ़वा में महिला को डायन बताकर खौलता पानी डाला, मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.