Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और अत्याचार को लेकर BJP और RSS की विचारधारा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान और अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ BJP और RSS की विचारधारा है.

    राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में जो भी राजनीति हो रही है, वह इन दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से इस देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार और हिंसा होती रही है. संविधान लागू होने के बाद इस तरह के भेदभाव और अत्याचार को गैरकानूनी बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद समाज में भेदभाव की घटनाएं आज भी देखने को मिलती हैं.

    स्कूलों में दलित बच्चों से सफाई

    राहुल गांधी ने कहा कि आज भी कई जगहों पर दलित बच्चों से स्कूलों में टॉयलेट साफ कराया जाता है और उनसे झाड़ू-पोछा करवाया जाता है. उन्होंने कहा कि इसका बच्चों के मन पर गहरा असर पड़ता है.

    उन्होंने कहा कि जब एक बच्चा देखता है कि कुछ बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं और दूसरे बच्चे ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो उसके मन में समाज और जाति को लेकर अलग-अलग संदेश जाता है. राहुल गांधी ने इसे देश की वास्तविकता बताया.

    गांवों में पानी पीने को लेकर भेदभाव

    राहुल गांधी ने कहा कि आज भी कई जगहों पर दलितों को सार्वजनिक कुओं से पानी पीने की अनुमति नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में दलित समुदाय के लोगों को अपना अलग व्यक्तिगत कुआं तक खोदना पड़ता है.

    उन्होंने चाय की दुकानों पर भी जातिगत भेदभाव होने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि कुछ जगहों पर दलितों को अलग कप में चाय दी जाती है. उनके मुताबिक, दलितों के लिए डिस्पोजेबल पेपर या प्लास्टिक कप का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि दूसरे लोगों को कांच के ऐसे कप में चाय दी जाती है जिन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

    घोड़े पर चढ़कर बारात निकालने हिंसा

    राहुल गांधी ने दलित दूल्हों के घोड़े पर चढ़कर बारात निकालने के दौरान होने वाली हिंसा का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शादी और बारात खुशी का दिन होना चाहिए, लेकिन देश में कई दलित दूल्हों को घोड़े पर चढ़ने के कारण हिंसा और धमकियों का सामना करना पड़ता है.
    उन्होंने कहा कि कई मामलों में दलित दूल्हों को सुरक्षा के लिए हेलमेट तक पहनना पड़ता है. उन पर पत्थर फेंके जाते हैं, धमकाया जाता है और मारपीट की जाती है.

    यह हिंदुस्तान की रियालिटी है

    राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ किसी एक इलाके की समस्या नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ-साथ देश के गांवों और शहरों में भी इस तरह की घटनाएं और सामाजिक भेदभाव देखने को मिलते हैं.

    उन्होंने कहा कि दलितों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा की इस रियालिटी को समझना होगा और संविधान में दिए गए समानता और न्याय के सिद्धांतों को जमीन पर लागू करना होगा.

    Also Read : मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    आरएसएस उत्तर प्रदेश दलित बीजेपी राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    आदिवासी

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    August 29, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

    August 29, 2026

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    August 29, 2026

    झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.