Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 29, 2026No Comments4 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किसलय शानू

    14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में 11 छात्रों ने पैसा देकर पीटी पास किया था. इस बात का खुलासा पूरे केस के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के सबसे करीबी और होटल व्यवसाय के कारोबार में पार्टनर उमेश कुमार ने किया है. उमेश कुमार अभय तिवारी के शुरुआती दिनों का दोस्त है. इसके साथ ही अभय तिवारी ने सबसे पहले होटल का कारोबार शुरू किया था.

    सीआइडी के सामने पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने जिन बातों के बारे में जानकारी नहीं दी थी. उमेश कुमार ने सीआइडी के सामने पूछताछ के दौरान अभय तिवारी के द्वारा छिपाये गये पूरी बातों को बता दिया है. उमेश ने अपने बयान में सबसे बड़ा खुलासा यह किया है कि 11 छात्रों ने पैसा देकर पीटी पास किया था. मैंने सिर्फ छात्रों का सर्टिफिकेट लेकर अपने पास रख लिया था, जबकि पैसा अभय तिवारी को अभय तिवारी के साले सौरभ के माध्यम से भेज दिया गया था.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    इस घटना के बाद उमेश कुमार ने 11 छात्रों का ओएमआर शीट टीडीपीएल कंपनी के निदेशक रामबीर को दिया था. जब रिजल्ट आया, तब सभी छात्र पास भी हो गये. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व के बयान में कई आरोपियों ने छात्रों से पैसा वसूली, 100 छात्रों के पीटी पास होने बात सहित अन्य जानकारी दी थी. लेकिन किसी छात्र के नाम और रॉल नंबर के साथ यह खुलासा नहीं किया था, कितने छात्र पैसे के बल पर जेपीएससी का पीटी पास किया था.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    अभय तिवारी अपने पार्टनर को देता प्रति कैंडिडेट पांच लाख रुपये

    उमेश कुमार ने सीआइडी को अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि मैं अभय तिवारी और अभय के साला सौरभ तिवारी के साथ मिलकर पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पास कराने का काम किया हूं. जनवरी 2026 में ही अभय ने मुझे बताया था कि 14वीं जेपीएससी में अभ्यर्थियों का सेटिंग से चयन होने वाला है. इसलिए एजेंट से पैसा और सर्टिफिकेट लेकर मुझे दे देना. आगे का काम मैं एजेंसी के साथ मिलकर करूंगा.

    उमेश कुमार ने आगे बताया है अभय खुद ही विभिन्न परीक्षाओं में सेटिंग करके पास हो चुका है. उसकी पहुंच जेपीएससी और टीडीपीएल से थी. अभय ने पूरे मामले में यह भी बताया था जेपीएससी परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल से एक करोड़ और और एससी- एसटी से 80 लाख लिये जा रहे हैं. पीटी पास कराने के लिए सर्टिफिकेट जमा करने के साथ- साथ 10 लाख रुपये देने होंगे. उमेश कुमार को प्रति कैंडिडेट पांच लाख मिलते. लेकिन आरंभ में उमेश कुमार को सिर्फ खर्च के लिए ही कुछ पैसे मिले थे.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उमेश ने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया नदी में और दर्शन करने चला गया बनारस

    उमेश ने आगे पूछताछ में बताया है कि अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद मैं मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया था और पत्नी के साथ ससुराल सोनभद्र चला गया था. यहां से दूसरे दिन मैं अपने साले के साथ बनारस काशी विश्वनाथ दर्शन करने चला गया. इस दौरान मैं अपने साले के मोबाइल के माध्यम से अन्य लोगों से संपर्क कर पूरे मामले में एजेंट के जरिये जानकारी लेता था.

    उमेश के दावे में इनलोगों ने पैसा देकर पास किया था पीटी परीक्षा

    नाम    –  रोल  नंबर
    कपील कुमार महतो   – 2601181950
    संतोष कुमार  –  2601170518
    वंदना कुमारी   –  2601216843
    दिलीप कुमार राणा   –  2601101092
    ओम प्रकाश राणा  –   2601102299
    शिवम सिंह   –  2601175604
    पवन कुमार मुंडा   –  2601254143
    रॉकी सचिन लकड़ा   –  2601258672
    मनोज कुमार   –  2601279289
    रौशन केरकेट्टा   –  2601149170
    उमाकांत उरांव   –  2601255984

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    Johar Live Exclusive Johar live Expose अभय तिवारी उमेश कुमार जोहार लाइव एक्सक्लूसिव जोहार लाइव एक्सपोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत
    Next Article महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.