AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर शशि थरूर ने जताया दुख, बोले- नेपाल को हरसंभव मदद की जरूरत

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को काठमांडू के लिए रवाना हुए थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पहाड़ी इलाकों में ऐसी भयावह प्राकृतिक आपदा आ चुकी है, जिसने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि काठमांडू पहुंचने के बाद उन्हें जान-माल के भारी नुकसान की जानकारी मिली. उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि नेपाल को इस मुश्किल समय में हरसंभव मदद की जरूरत है. उन्होंने नेपाल के … Read More

झारखंड: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचा मंईयां सम्मान

रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि भेज दी गई है. हर लाभुक महिला के खाते में ढाई हजार रुपये (2,500) भेजे गए हैं. आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से रांची जिले की महिलाओं के खातों में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि ट्रांसफर की गई है. कांके की सबसे ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ योजना के तहत सबसे अधिक कांके प्रखंड की 31,620 … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

आनंद दत्त/किसलय शानू झारखंड में प्राइवेट कंपनी में नियुक्ति के लिए सरकार की नीति है कि 40 हजार रुपये की तनख्वाह वाले पद पर राज्य के ही 75 प्रतिशत लोग नियुक्त हों. हालांकि इस पर नीति पर हाइकोर्ट के स्तर से फिलहाल रोक है. इसलिए यह नीति लागू नहीं हो पाई है. सरकारी नौकरियों में बाकि राज्यों की तरह श्रेणीवार आरक्षण की व्यवस्था भी मौजूद है. झारखंड के छात्रों को इससे उम्मीद रहती है कि, दूसरे राज्यों में भले ही कम मौके मिलें, लेकिन अपने राज्य में उनके लिए तमाम अवसर मौजूद हैं. वो मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी मेहनत … Read More

‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

राहुल गांधी एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा के निशाने पर आ गए हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता को सीधे ‘पागल’ कह डाला और साथ ही चुनौती दी कि अगर सच में महिलाओं की बराबरी चाहिए तो यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC का समर्थन करें। मामला पुणे से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं के बीच मनुस्मृति पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दबाने की सोच मनुस्मृति से ही निकलती है और उनकी लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है। बस यहीं से सरमा भड़क गए। सोशल मीडिया पर पलटवार … Read More

हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

विजय उरांव हाथियों के प्राकृतिक रास्तों (हाथी कॉरिडोर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा रुख अपनाया है. बीते 17 अगस्त 2026 के एक फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फसल या संपत्ति को नुकसान होने की आशंका के आधार पर भी हाथी कॉरिडोर में बाधा नहीं डाली जा सकती. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को देशभर के हाथी कॉरिडोर का नया सर्वे कराने और राज्यों से इन रास्तों को सुरक्षित रखने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी लेने को कहा है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश झारखंड के लिए सिर्फ जंगल और हाथियों के संरक्षण का मुद्दा … Read More

raghuwar das

झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार और जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कोयला, बालू और पत्थर के कथित अवैध कारोबार को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अवैध खनन की वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसका असर खनन वाले इलाकों के विकास पर भी पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला, बालू और पत्थर का सिंडिकेट चल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस झारखंड में कभी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई … Read More

babulal marandi

रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

रांची : झारखंड में सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पत्रकारों की आवाजाही को लेकर लगातार सामने आ रही पाबंदियों ने प्रेस की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि पहले RIMS में पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगाई गई, इसके बाद प्रोजेक्ट भवन में भी पत्रकारों की पहुंच सीमित कर दी गई. अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और सदर अस्पताल को लेकर भी पत्रकारों की एंट्री पर प्रतिबंध की बात सामने आ रही है. सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने 11 बिंदुओं में नियम तय करते हुए आईसीयू-एचडीयू, एसएनसीयू, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर … Read More

दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा अंकित शर्मा हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है. इस मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अपनी अपील में हुसैन ने खुद को निर्दोष बताते हुए सजा रद्द करने की मांग की है. ताहिर हुसैन का दावा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया हुसैन की याचिका में जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. उनका आरोप है कि पुलिस की जांच शुरुआत से ही पूर्वाग्रह से प्रभावित थी और उन्हें वास्तविक दोषियों … Read More

जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो के समर्थन में सामने आते हुए बोकारो के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी से जुड़ा कथित वायरल ऑडियो शेयर किया है. ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों के बीच भाषा और मर्यादा को लेकर चल रही बहस पर मरांडी ने कई सवाल खड़े किए हैं. मरांडी ने कहा कि विधानसभा सदस्य जयराम महतो और थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच कथित हॉट-टॉक के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा हर स्थिति … Read More

जयराम महतो

FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है. जयराम महतो ने दी सफाई एफआईआर दर्ज होने के बाद जयराम महतो ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि थाने में सिर्फ … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More