AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
जयराम महतो

जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी से गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद किया गया है. 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. विधायक और थाना प्रभारी की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल मामले के बीच जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो … Read More

झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की पहली बैठक हुई. बैठक में राज्य के वेटलैंड के संरक्षण, सीमांकन, दस्तावेजीकरण और वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. वेटलैंड यानी ऐसी जमीन या जगह जहां पानी स्थायी या मौसमी रूप से मौजूद रहता है. जिसमें तालाब, झील, दलदली क्षेत्र और कुछ प्राकृतिक जल क्षेत्र इसके उदाहरण हैं. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इसरो से प्राप्त एटलस के आधार पर झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड की सूची मिली है. अब इन सभी स्थलों का जिला स्तरीय … Read More

हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) राज्य प्राधिकरण की शासी निकाय की पहली बैठक हुई. बैठक में प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, हाथी कॉरिडोर, पर्यावरणीय संतुलन और वन क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानव और वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा राज्य के सभी हाथी कॉरिडोर की सूक्ष्मता से मैपिंग कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों और अन्य वन्यजीवों के पारंपरिक आवागमन मार्ग किसी भी स्थिति में बाधित नहीं … Read More

झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में बीते 21 अगस्त शुक्रवार को रांची में आयोजित छात्र आंदोलन के मामले में एक युवती ने जेएमएम के 8 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसको लेकर युवती ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है. युवती ने जेएमएम के नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज़ मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है. इस दौरान मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से नामजद … Read More

मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा के व्यावहारिक ज्ञान की जांच को लेकर विवाद बढ़ गया है. 24 अगस्त को मुंबई के कांदिवली इलाके में बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और तीन दिन की हड़ताल शुरू की. कांदिवली लिंक रोड पर ऑटो खड़े किए जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुंबई में रोजी-रोटी के लिए रिक्शा चलाने वाले झारखंड के प्रवासियों ने अब झारखंड सरकार और अपने सांसदों-विधायकों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है. प्रवासी रिक्शा चालकों का कहना है कि … Read More

झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

रांची: झारखंड में युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण अगले माह से शुरू होने की संभावना है. इसके लिए डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग विभाग ने चयन साक्षात्कार आयोजित किया. इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, … Read More

झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है. देवेंद्र ने सोमवार, 24 अगस्त को रामगढ़ के नेमरा से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरूआत की. बता दें, नेमरा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है. महतो ने यात्रा के जरिए राज्यभर के अभ्यर्थियों और युवाओं को भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुधार के मुद्दे पर एकजुट करने का आह्वान किया है. देवेंद्र नाथ महतो ने यात्रा के लिए जिलों … Read More

महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाली कैब चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान जरूरी कर दिया गया है. मराठी का जरूरी ज्ञान नहीं होने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और वह कैब नहीं चला सकेगा. मुंबई में एक मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई पूर्व RTO ने दहिसर पूर्व के रहने वाले कैब चालक पंकज साव को इस संबंध में नोटिस जारी किया है. मामला उस समय सामने आया जब पंकज साव अपनी कैब लेकर RTO कार्यालय पहुंचे थे. RTO के मुताबिक, वाहन और दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक के मराठी भाषा के … Read More

आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर चल रही बहस के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि देश में अब तक जितने भी आंदोलन और नारे चले हैं, उनका उद्देश्य लोगों की समस्याएं दूर करना और उनके अधिकारों का विस्तार करना रहा है, लेकिन पहली बार किसी समुदाय को मिले अधिकार को वापस लेने की मांग उठाई जा रही है. आरक्षण खैरात नहीं, सामाजिक अन्याय की भरपाई अरुण भारती ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा, भेदभाव और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आंदोलन हुए, लोगों की … Read More

जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित गड़बड़ियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया. राज्य सरकार की ओर से मौजूद अधिवक्ता ने नोटिस स्वीकार कर लिया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में जल्द अगली तारीख देने का निर्देश दिया. सीबीआई या पूर्व SC के जज से जाँच कराने की मांग सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More