Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 30, 2026Updated:August 31, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच रांची कैथोलिक आर्चडायसिस की ओर से जारी एक पत्र सामने आया है, जिसमें आगामी 30 अगस्त को परिसीमन के विरोध में जुलूस निकालने और आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की गई है.

    15 अगस्त 2026 को जारी पत्र में आर्चडायसिस ने परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह बताया है. पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित परिसीमन से ST आरक्षित सीटों में कमी, आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विभाजन, पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों की राजनीतिक शक्ति कमजोर होने और आदिवासी नेतृत्व सीमित होने जैसे खतरे पैदा हो सकते हैं.

    प्रतिनिधित्व कम नहीं होने देने की मांग

    आर्चडायसिस ने पत्र में कहा है कि झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर पलायन होता रहा है और जनसंख्या वृद्धि में भी कमी आई है. इसके चलते वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व प्रभावित हुआ है. ऐसे में परिसीमन के दौरान केवल जनसंख्या को आधार बनाने के बजाय पांचवीं अनुसूची, ऐतिहासिक अधिकार, भौगोलिक स्थिति, आदिवासी जनसंख्या का घनत्व और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखने की मांग की गई है. पत्र में कहा गया है कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के प्रतिशत में कमी नहीं होनी चाहिए.

    30 अगस्त को जुलूस, पल्लियों में केवल सुबह की मिस्सा

    आर्चडायसिस ने अपने पत्र में 30 अगस्त को बड़ी संख्या में लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है. पत्र के मुताबिक, उस रविवार को हर पल्लि में केवल सुबह की मिस्सा रखी जाएगी और मिस्सा के बाद अन्य कार्यक्रम नहीं रखने की बात कही गई है, ताकि लोग जुलूस में हिस्सा ले सकें. पल्लि पुरोहितों से भी पत्र को पढ़कर सुनाने और पल्लिवासियों की जुलूस में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    पत्र के सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज

    आर्चडायसिस के इस आह्वान के सामने आने के बाद झारखंड में परिसीमन और आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर राजनीतिक चर्चा और तेज होने की संभावना है. खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि परिसीमन के संभावित प्रभावों को लेकर आदिवासी समाज की चिंताओं को किस तरह संबोधित किया जाएगा.

    वहीं, इस पूरे मामले में राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी अहम होगी. एक तरफ आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की चिंता जताई जा रही है, तो दूसरी तरफ परिसीमन की प्रक्रिया, उसके आधार और उसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस का मुद्दा बन सकता है. 

    Also Read : गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    Delimitation Issue Delimitation Protest Jharkhand Delimitation Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Tribal News Ranchi Archdiocese Ranchi Catholic Archdiocese ranchi news ST Reserved Seats Tribal Politics Jharkhand Tribal Representation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान
    Next Article झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.