Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 29 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित ‘Universal Oneness Celebration’ कार्यक्रम में हिंदुत्व, विविधता और हिंदू-मुस्लिम संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता.

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘विविधता में एकता’ को भारत की पहचान बताया और अलग-अलग समुदायों के साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन American Hindus for Engagement and Dialogue (AHEAD) ने किया था और इसमें करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही गई.

    लेकिन मोहन भागवत के इस बयान के बाद भारत में दिए गए उनके कुछ पुराने बयान भी फिर चर्चा में आ गए हैं. खासकर 2021 में मुस्लिम आबादी बढ़ने को लेकर दिए गए उनके बयान को न्यूयॉर्क के ताजा बयान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है.

    न्यूयॉर्क में दिया समावेश और सह-अस्तित्व का संदेश

    न्यूयॉर्क के कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि अलग-अलग धर्मों और विचारों के बावजूद मानवता एक है. उन्होंने भारत और अमेरिका दोनों के संदर्भ में विविधता और एकता की बात की. उनका सबसे चर्चित बयान यही रहा कि भारत में मुसलमानों के अस्तित्व को नकारने वाला व्यक्ति सच्चा हिंदू नहीं रह सकता. भागवत के बयान को हिंदुत्व के समावेशी स्वरूप और धार्मिक सह-अस्तित्व के संदेश के रूप में देखा जा रहा है. यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ, जब RSS अपने शताब्दी वर्ष के दौरान विदेशों में भारतीय समुदाय के बीच संपर्क बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. भागवत का यह दौरा अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा का हिस्सा बताया गया है.

    साल 2021 में मुस्लिम आबादी पर क्या कहा था?

    न्यूयॉर्क के बयान के साथ मोहन भागवत का जुलाई 2021 का एक पुराना बयान भी फिर सामने आया है. गुवाहाटी में आबादी नियंत्रण मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा था कि 1930 के दशक से मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए “योजनाबद्ध प्रयास” किए गए. ताकि पाकिस्तान बनाया जा सके. जिन स्थानों पर वे (मुस्लिम) अधिक थे, उन्होंने वहां से उनलोगों को निकाल दिया जो उनसे अलग थे.

    दिलचस्प बात यह है कि जुलाई 2021 में ही मोहन भागवत ने गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी भारतीयों का DNA एक है. उन्होंने मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों को हिंदुत्व के खिलाफ बताया था.

    Also Read : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    usa अमरिका अमेरिका न्यूयॉर्क मोहन भागवत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे
    Next Article गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल बत्ती से मोहभंग: 10 साल में 20 IAS ने छोड़ी नौकरी; 14 महीने में 7 IPS भी सेवा से बाहर, जानिए कहाँ गए अफसर?

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.