AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

वसीम अख्तर, लातेहार से जोहार लाइव के लिए बीते हफ्ते इंडियन एक्सप्रेस की एक पड़ताल में यह खुलासा हुआ था कि झारखंड के गोड्डा जिले में बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट एसआईआर के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के खिलाफ थोक में फर्जी फॉर्म-7 जमा कर रहे हैं, ताकि उनके नाम मतदाता सूची से कट जाएं. अब वही पैटर्न लातेहार जिले में भी सामने आया है, जहां बीजेपी के बूथ एजेंटों पर 42 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने की साज़िश का आरोप लगा है. हमारे संवाददाता वसीम अख्तर की रिपोर्ट बताती है कि कैसे लातेहार में 42 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता … Read More

मोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह

भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर सरकार से स्थिति साफ करने की मांग की है. उनका कहना है कि आम लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सरकार इस शब्द के जरिए किन लोगों या किस तरह की विचारधारा की बात कर रही है. अमरिंदर सिंह ने एक लेख में कहा कि ‘नक्सल’ जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाना चाहिए. उनका तर्क है कि जब किसी बड़े राजनीतिक मंच से कोई शब्द सामने आता है और … Read More

चांद तक पहुंचा भारत, लेकिन जाति व्यवस्था नहीं बदली : बॉम्बे हाईकोर्ट

देश विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ रहा है, लेकिन मैनुअल स्कैवेंजिंग यानि की यानी हाथ से मैला ढोना, अस्वच्छ शौचालयों, खुले नालों, सीवर या सेप्टिक टैंकों से मानव मल को हाथ से साफ करने जैसी सामाजिक कुरीतियां अब भी चिंता का विषय हैं. सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली मौतों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार के 2019 और 2025 के सरकारी संकल्पों में शामिल उस प्रावधान को … Read More

क्या CM हेमंत सोरेन अप्रासंगिक हो गए हैं? : सुदेश महतो

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की शासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री अप्रासंगिक हो गए हैं? क्या शासन पर उनकी पकड़ कमजोर हो गई है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुदेश महतो ने कहा कि हाल की घटनाओं से लोगों के मन में सरकार के राजनीतिक नेतृत्व और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री द्वारा की गई कथित शासकीय गलतियों और फैसलों को लेकर कुछ वर्तमान एवं पूर्व … Read More

झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में छह मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू की सहमति के बाद पार्टी ने ओबीसी, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा के नए अध्यक्षों के नाम तय किए हैं. इस संबंध में प्रदेश भाजपा महामंत्री गणेश मिश्र ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी अब इन मोर्चों के जरिए अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है. किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी • ओबीसी … Read More

झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

रांची: छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर झारखंड में सियासत फिर गरमा गई है. भाजपा की ओर से राज्य सरकार को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म हो गया है, लेकिन पार्टी का दावा है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब भाजपा ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. पार्टी 8 सितंबर से 11 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव करेगी. 2 सितंबर को दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम दरअसल, 2 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य … Read More

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. चिराग पासवान ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन की एक घटना का जिक्र करते हुए चिराग पासवान और कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं के नाम लिए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है. खुलेआम स्वीकार किया कि पिटाई की चिराग पासवान ने कहा … Read More

जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

रांची: देश में आरक्षण खत्म करने को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर देश से जाति व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाती है, तो वह भी आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं. अठावले ने कहा कि जब तक समाज में जाति के आधार पर भेदभाव और असमानता मौजूद है, तब तक आरक्षण खत्म करने की मांग उचित नहीं है. झारखंड दौरे पर पहुंचे रामदास अठावले ने रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरक्षण और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

रांची. झारखंड में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार अब रांची से बाहर भी आधुनिक शहरी केंद्र विकसित करने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार 3 सितंबर को झारखंड मंत्रालय में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) और रांची स्मार्ट सिटी से जुड़े भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान राज्य के शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अन्य शहरीकृत जिलों में भी सुनियोजित टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का समग्र अध्ययन किया जाए. … Read More

झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

झारखंड आंदोलनकारी अधिकार मंच की केंद्रीय समिति ने खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. मंच ने गुरुवार 3 सितंबर को पुराना विधानसभा सभागार के विधायक क्लब में खान-खनिज विधेयक के खिलाफ बृहद मंथन बैठक की थी.  आंदोलनकारियों ने विधेयक को झारखंड के हितों के लिए घातक बताते हुए कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आंदोलनकारियों ने नारा दिया – खनिज हमारा, कानून तुम्हारा नहीं चलेगा. बैठक में आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More