AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने के बाद भावुक पोस्ट लिखकर अपने दर्द को साझा किया. उन्होंने सोनू को बड़े भाई समान मित्र बताते हुए कहा कि मन यह मानने को तैयार नहीं है कि सोनू भैया अब उनके बीच नहीं हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, लेकिन अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला कैसे छोड़ जाएं. अंतिम विदाई के उस क्षण में लगा जैसे समय ठहर गया हो. आंखों के सामने उनकी मुस्कुराती हुई छवि, उनका स्नेह और अपनापन बार-बार आता रहा. बड़े भाई … Read More

सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पैतृक आवास पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने गिरिडीह जिले के हरसिंहरायडीह स्थित आवास पर सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया. इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है. यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के … Read More

सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

कनिका राणा, जोहार लाइव झारखंड की राजनीति में पिछले करीब एक साल से अगर किसी मुद्दे ने शिक्षा से ज्यादा सत्ता और अधिकार की लड़ाई को चर्चा में रखा, तो वह था उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक. मामला सिर्फ विश्वविद्यालयों में सुधार का नहीं था. असली सवाल यह था कि राज्य के विश्वविद्यालयों की कमान आखिर किसके हाथ में होगी, राजभवन के पास या फिर राज्य सरकार के पास. इसी सवाल को लेकर शुरू हुई लड़ाई करीब आठ महीने तक चली. विपक्ष सड़कों और सदन में विरोध करता रहा, छात्र संगठन सवाल उठाते रहे, … Read More

Sudivya kumar

मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

झारखंड सरकार में मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर की तड़के गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गहरा दुख जताया. नेताओं ने उन्हें अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण साथी बताते हुए उनके निधन को झारखंड के … Read More

नरसिंह घाट पर आज सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे हेमंत सोरेन

गिरिडीह में आज झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई दी जाएगी. रविवार शाम करीब चार बजे गिरिडीह के नरसिंह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से बेहद मर्माहत हैं. सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है. 56 वर्षीय सोनू का रविवार तड़के निधन हुआ. उन्हें शनिवार देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने … Read More

जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

विजय उरांव 31 जनवरी 2024: झारखंड की राजनीति में यह वह तारीख थी, जब सब कुछ अचानक बदल गया. तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद चंपाई सोरेन ने राज्य की कमान संभाली. हेमंत के जेल जाते ही JMM के सामने एक साथ कई चुनौतियां खड़ी हो गईं. सरकार चलानी थी, संगठन को संभालना था और सामने लोकसभा व विधानसभा चुनाव की बड़ी लड़ाई थी. सबसे बड़ा सवाल था कि हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी में पार्टी की … Read More

सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई और प्रिय साथी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया है. देर रात निधन की खबर मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है. उन्होंने कहा कि सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए सिर्फ वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे. वे स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले … Read More

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, पद पर रहते जान गंवाने वाले तीसरे शिक्षा मंत्री

झारखंड की सियासत में रविवार तड़के शोक की बड़ी खबर सामने आई. सत्तारूढ़ JMM के वरिष्ठ नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 3:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से JMM को बड़ा झटका लगा है. गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने मंत्री के निधन की पुष्टि की. सुदिव्य कुमार का निधन पद पर रहते शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मंत्री की मौत … Read More

झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर राज्य सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा है. शनिवार 5 सितंबर को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने JPSC की जांच में सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए. सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा के दौरान स्ट्रांग रूम को तोड़कर प्रश्नपत्र निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया. उन्होंने कहा कि अगर जांच में सामने आए तथ्य … Read More

झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में 13 साल बाद शनिवार 5 सितंबर को एनआईए अदालत का फैसला आया. फैसले में एनआईए की विशेष अदालत ने 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए माओवादी हमले के मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया. मामले में एक अन्य आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी है. अदालत 16 सितंबर को अब दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी. झीरम घाटी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र में स्थित है. यह जगदलपुर और सुकमा के बीच आने वाला पहाड़ी और घने जंगलों वाला … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More