AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा से पहले उनकी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पीएम मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे पहले कार्यक्रम स्थल के पास सुरक्षा जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें एक युवक ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO का अधिकारी बताया था. फर्जी PMO ID दिखाकर मॉल में घुसने की कोशिश पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक बड़े कारोबारी का बेटा है. मंगलवार … Read More

नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के बाद राजधानी में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली में पूर्वोत्तर भारत के लोगों के खिलाफ हिंसा अकसर देखने को मिलती है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के हर परिवार के मन में एक ही सवाल है, क्या हम यहां (दिल्ली में) सुरक्षित हैं? राहुल गांधी ने कहा कि विक्रम सिंह अपने घर के बाहर हो रहे शोर … Read More

हुदा जरीवाला

कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली निवासी हुदा जरीवाला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक … Read More

बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

मुंबई, 8 सितंबर। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “चोरों का सरदार” और “कमांडर-इन-थीफ” कहने से जुड़े आपराधिक मानहानि केस को रद्द करने की मांग की थी. जस्टिस नितिन बोरकर की सिंगल बेंच ने मंगलवार, 8 सितंबर को यह आदेश सुनाया और मैजिस्ट्रेट कोर्ट के समन आदेश में कोई गड़बड़ी नहीं मानी. इसका मतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा यह मुकदमा अब आगे बढ़ेगा. बयान कब और कहां दिया गया? यह … Read More

आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

नई दिल्ली में स्थित मावलंकर हॉल में आदिवासी अधिकारों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें देश के 16 राज्यों से 1,000 से ज्यादा आदिवासी प्रतिनिधि शामिल हुए. सम्मेलन में 6 सितंबर को वन अधिकार, रोजगार, शिक्षा और आदिवासी पहचान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अगले दिन 7 सितंबर को प्रतिनिधियों ने दिल्ली में मार्च निकाला और जल-जंगल-जमीन के अधिकार को लेकर आवाज बुलंद की. सम्मेलन का आयोजन आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच की ओर से किया गया था. इसमें हसदेव अरण्य, केन-बेतवा, नगरहोल और पोलावरम जैसे इलाकों में विस्थापन और जमीन के मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों … Read More

Devendra Nath Mahto

सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

रांची : झारखंड की सियासत में जारी हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने सोशल मीडिया पर संगठन और उसके नेताओं को लेकर फैल रही कथित भ्रामक सूचनाओं पर नाराजगी जताई है. संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया है कि उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल को एडिट कर पदनाम और अन्य जानकारियों को गलत तरीके से पेश करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. देवेंद्र नाथ महतो ने वायरल की जा रही जानकारी को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया. भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत … Read More

लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

रांची : राजधानी के चर्चित अमेटी युनिवर्सिटी गेट के सामने से लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की चर्चा के बाद रांची पुलिस की टीम ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला है. रांची पुलिस की टीम ने विधानसभा इलाके से कुछ दूर पर ढूंढा है. फिलहाल विधायक के बेटे को पुलिस सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि यूनिवर्सिटी गेट के सामने से स्कॉर्पियों और थार गाड़ी से आये कुछ युवकों द्वारा जनार्दन पासवान के बेटे को उठा लिया गया था. इससे पूर्व यूनिवर्सिटी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ था. जिसके … Read More

Sudivya sonu

सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन सोमवार को गिरिडीह की बराकर नदी के तट पर किया गया. उनके बेटे श्रेयस ने अन्य परिजनों की मौजूदगी में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया. श्रेयस ने ही सुदिव्य सोनू को मुखाग्नि दी थी और अब उन्होंने अंतिम संस्कार की यह विधि भी पूरी की. सुदिव्य सोनू के अचानक निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है. वहीं उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. 6 सितंबर की तड़के करीब 4 बजे उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद राज्य सरकार ने रविवार और सोमवार को … Read More

babulal marandi

JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच अब पूर्व DGP अनुराग गुप्ता की भूमिका को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों के कारण भी चर्चा में है. पेपर लीक के आरोपों की जांच के बीच अब पूर्व DGP अनुराग गुप्ता की कथित भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जांच को प्रभावित करने, उसे दूसरी दिशा में मोड़ने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने की कोशिश की गई. इन गंभीर आरोपों का खुलासा जोहर लाइव ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आज सुबह ही CID के हवाले से किया है. हमारी … Read More

एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने भुवनेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में देशभर में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को सीधे स्कैम करार दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पुनरीक्षण के नाम पर एक भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है, तो यह चुनाव आयोग के लिए गंभीर विफलता और कलंक होगा और यह बात सिर्फ कहने भर की नहीं है, झारखंड के गोड्डा और लातेहार में बीते दिनों जो हुआ, वो कुरैशी की इसी बात को सच साबित करता दिख रहा है, जहां मुस्लिम वोटरों के नाम काटने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More