AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : विशेष सत्र से पहले हेमंत सोरेन ने मंत्रियों-विधायकों के साथ की बैठक, MMDR और SIR पर बनेगी सरकार की रणनीति

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष को एकजुट करने और सदन की रणनीति तय करने के लिए मंत्रियों एवं विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से हुई इस बैठक में केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. सत्ता पक्ष की तैयारी इन दोनों मुद्दों पर सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की है. बैठक … Read More

झारखंड : कांग्रेस ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को दी 25 जिलों की जिम्मेदारी

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को राज्य के 25 जिला कांग्रेस इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों सचिवों को जिलों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और अग्रिम संगठनों की निगरानी एवं समन्वय का दायित्व भी दिया गया है. यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश … Read More

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर झारखंड के साथ आर्थिक भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- हक की राशि दिलाने की पहल करें भाजपा नेता

जोहार लाइव ब्यूरो पूरे देश को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को झारखंड सरकार से सवाल पूछने का कोई हक नहीं है. यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने सोमवार को जारी बयान में कही. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेताओं को झारखंड की इतनी चिंता है, तो वे केंद्र सरकार से राज्य के हक की राशि तुरंत दिलाने की पहल करें. सोनाल शांति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “विकसित भारत 2047” का सपना तो दिखाया, लेकिन पिछले 12 वर्षों में छात्रों, किसानों और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति धरातल पर नहीं दिखी. उन्होंने … Read More

झारखंड के 3,044 युवाओं को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र; IIT मद्रास के साथ AI प्रशिक्षण का भी समझौता

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के 3,044 युवक-युवतियों के लिए रोजगार की नई राह खुली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह सह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इन सभी युवाओं को प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है. अप्रैल 2026 से अक्टूबर 2026 के बीच राज्य के अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित कर उनका प्लेसमेंट कराया गया. इस मौके पर युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से … Read More

निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने पूंजीपतियों से लिए थे 113 करोड़ रुपये

जोहार लाइव ब्यूरो   भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार, पूंजीपतियों से आर्थिक मदद लेने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए विदेशी एजेंसियों से धन प्राप्त करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें वे केंद्र सरकार को अंबानी-अडानी और पूंजीपतियों की सरकार बताते रहे हैं, निशिकांत दुबे ने 1978 की एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) रिपोर्ट का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1977 के लोकसभा चुनाव के लिए पूंजीपतियों से 113 करोड़ रुपये मिलने का उल्लेख था. … Read More

सिमडेगा में एक और नाबालिग के साथ रेप, छह महीने की गर्भ से है मूक-बधिर बच्ची, पुलिस ने हॉस्पिटल में सबके सामने लिया बच्ची की मां का बयान 

जोहार लाइव ब्यूरो   सिमडेगा के विधायक भूषण बारा और नाबालिग रेप प्रसंग की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई, कि एक और रेप का मामला सामने आ गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जलडेगा प्रखंड के 15 साल की बच्ची के साथ सात महीने पहले रेप हुआ. बच्ची गर्भवती हो गई. शरीर में बदलाव देखने के बाद बच्ची की मां को जब आशंका हुई तब उसने अपनी बेटी से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला बाहर निकल कर आया है.   सिमडेगा महिला थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक बच्ची के बढ़ा हुआ पेट देखकर उसकी मां ने पूछताछ … Read More

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल गंगवार, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का रविवार देर रात निधन हो गया. उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है. सायरा मुंडा लंबे समय से अस्वस्थ थीं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 91 वर्ष बताई गई है. मुख्यमंत्री हेमंत … Read More

26 साल में झारखंड: 26 उपलब्धियां, जो बताती हैं कितना बदला राज्य

विजय उरांव, जोहार लाइव संवाददाता  15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड देश के 28वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. अलग राज्य बनने के पीछे दशकों लंबा जनसंघर्ष और गहरी आकांक्षाएं थीं—आदिवासी अस्मिता व संस्कृति की रक्षा, जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय अधिकार, खनिज संपदा के बावजूद पिछड़ेपन और पलायन के दंश से मुक्ति, तथा बुनियादी सुविधाओं व रोजगार के अवसरों का विस्तार. राज्य गठन के समय झारखंड की आबादी लगभग 2.69 करोड़ (2001 की जनगणना) थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ से अधिक के स्तर पर पहुंच चुकी है. अब 15 नवंबर 2026 को झारखंड गठन के … Read More

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता का निधन, भावुक होकर कहा- ‘जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा छिन गया’

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है. मां के निधन से अर्जुन मुंडा गहरे शोक में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट साझा कर मां के निधन की जानकारी दी. अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि मां के जाने से जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा छिन गया. अर्जुन मुंडा ने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर … Read More

26 नवंबर को झारखंड कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षक रैली’, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक होगा मार्च

रांची. संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य स्तरीय ‘संविधान रक्षक रैली’ निकालेगी. रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू होकर मार्च करते हुए बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष संपन्न होगी. रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को राजकीय अतिथिशाला, मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई. इसकी संयुक्त अध्यक्षता झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों और विभागों के अध्यक्षों को रैली में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्हें … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More