AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Rahul gandhi

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, 26 सीटों की सूची पर इमरान मसूद ने जतायी नाराजगी

जोहार लाइव ब्यूरो  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत के बीच दोनों दलों के बीच तल्खी के संकेत मिलने लगे हैं. सपा की ओर से कांग्रेस के लिए 26 सीटों की सूची सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जतायी है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सपा के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस तरह सीटों की घोषणा कैसे कर दी गयी. इमरान मसूद ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला कांग्रेस … Read More

संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस, वोट चोरी और SIR के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

जोहार लाइव ब्यूरो संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालने जा रही है. पार्टी ने 26 नवंबर को सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में राज्यों में मार्च आयोजित करने का ऐलान किया है. कांग्रेस इसे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान का प्रमुख कार्यक्रम बता रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लखनऊ में आयोजित मार्च में शामिल होंगे. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर दस्तावेजी सबूत देश के सामने रखे हैं. उन्होंने … Read More

झारखंड : होटवार जेल से यौनाचार कांड के पीड़ित को जान से मारने की धमकी, बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की

रांची. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने होटवार जेल से यौनाचार कांड के पीड़ित युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि जेल के अंदर से फोन कर पीड़ित और उसके परिवार को धमकाया जा रहा है. वहीं, घटना के 14 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस पीड़ित का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज नहीं करा पाई है. बाबूलाल मरांडी ने न्यायिक हिरासत में बंद कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार, जेल के भीतर प्रतिबंधित मोबाइल फोन के इस्तेमाल और पीड़ित को धमकी दिए जाने को लेकर जेल … Read More

झारखंड विधानसभा में आज से दो दिन संग्राम, SIR और खनिज कानून पर केंद्र से भिड़ेगा सत्ता पक्ष

रांची. झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है. 25 और 26 नवंबर को होने वाले इस सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (MMDR) को लेकर सत्ता पक्ष और भाजपा आमने-सामने होंगे. पहले दिन SIR पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे दिन खनिज कानून का मुद्दा सदन में उठेगा. दोनों विषयों पर सत्तारूढ़ गठबंधन केंद्र सरकार के रुख के खिलाफ सदन में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. विधानसभा की बैठक दोनों दिन सुबह 11 बजे शुरू होगी. सत्र से पहले सत्ता पक्ष और भाजपा … Read More

बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर था इंतजार, लेकिन रांची से उड़ान ही नहीं भर सके राज्यपाल, जानिए क्या हुआ

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मंगलवार को प्रस्तावित धनबाद दौरा अचानक रद्द हो गया। रांची एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण राज्यपाल रांची से धनबाद के लिए रवाना नहीं हो सकें. इसका सीधा असर धनबाद में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर पड़ा है. राज्यपाल की अनुपस्थिति में दोनों आयोजनों में उनकी प्रस्तावित सहभागिता नहीं हो पाई. उनके दौरे को लेकर धनबाद में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन उड़ान की अनुमति नहीं मिलने से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया. बरवाअड्डा … Read More

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में राज्यपाल, संजय सेठ और सीपी सिंह ने टेका मत्था, मांगा नशामुक्त भारत का आशिर्वाद

रांची। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को मेन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह गुरुद्वारा पहुंचे. तीनों ने मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि वे गुरु से देश के युवाओं को नशे से दूर रखने और भारत को नशामुक्त बनाने का आशीर्वाद मांगने आए हैं. उन्होंने कहा कि देश के युवा नशे की गिरफ्त से दूर रहें, यह समाज के लिए जरूरी … Read More

झारखंड : सिमडेगा में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट से मांगा हस्तक्षेप

सिमडेगा : जिले के जलडेगा में मूक-बधिर नाबालिग आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. बता दें, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर झारखंड हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से गांव के मुखिया, पुलिस और … Read More

क्या महात्मा गांधी की हत्या नेहरु की जानकारी में हुआ?, निशिकांत दुबे का नया आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो 21 नवंबर 1966 को केन्द्र सरकार ने जस्टिस जीवन लाल कपूर कमिटि महात्मा गांधी जी की हत्या के नए तथ्यों की जांच के लिए बैठाई, जिसकी रिपोर्ट 1969 में आई. 24 नवंबर 1964 को पुणे में केतकर ने हत्या के संदर्भ में सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया,पूरा देश हिल गया, संसद में ज़बरदस्त बहस के बीच केन्द्र सरकार ने जॉंच कमिटि बनाने का आश्वासन दिया. यह जांच कमिटि 2 साल बाद 1966 में बनी और रिपोर्ट 1969 में आई ।इस जॉंच कमिटि ने पुराने सभी महात्मा गांधी जी की हत्या पर बनी कमिटि,आयोग के रिपोर्ट का अध्ययन किया. जस्टिस … Read More

स्थापना दिवस पर विशेष : 26 वर्षों का झारखंड : राज्य तो बना, अब सपनों का झारखंड बनाना है

डॉ. अरुण कुमार उरांव 15 नवंबर 2000 को जब झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, तब यह केवल भारत के मानचित्र पर एक नई भौगोलिक इकाई का जन्म नहीं था. यह सदियों के संघर्ष, बलिदान, स्वाभिमान और जनआकांक्षाओं की ऐतिहासिक विजय थी. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर स्थापित इस राज्य के साथ लाखों आदिवासियों और मूलवासियों की आशाएँ जुड़ी थीं. उन्हें विश्वास था कि अब उनकी पहचान, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और विकास से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी को उचित सम्मान मिलेगा. आज झारखंड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर चुका है. यह अवसर उत्सव … Read More

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला पक्का मकान, महिलाओं को 1.21 करोड़ की आर्थिक सहायता

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्यभर में जनकल्याण, आजीविका, खेल और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सोमवार को रांची सहित विभिन्न जिलों में आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता मिली और युवाओं को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया. पंचायत से जिला स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में विकास योजनाओं के साथ जनभागीदारी पर भी जोर दिया गया. आवास योजनाओं से बदली … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More