AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा, अमर बाउरी ने कांग्रेस से कहा – बाबा साहेब के साथ किए अन्याय के लिए देश से मांगे माफी

रांची: भाजपा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी. इस अवसर पर झारखंड के सभी 30 संगठनात्मक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. डॉ. भीमराव आंबेडकर को केंद्र में रखकर संगोष्ठी होगी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. रविवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने इसकी जानकारी दी. अमर बाउरी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था. वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संसद के दोनों सदनों में संविधान और बाबा साहेब के योगदान पर दो दिवसीय विशेष चर्चा हुई … Read More

लोकतंत्र में मतभेद मनभेद न बनें, जनहित सर्वोपरि हो : संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में लोकतंत्र, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी, सदन में सार्थक विमर्श और जनहित को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य का गठन यात्रा का अंत नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत होता है. राज्य निर्माण केवल भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को साकार करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान प्राकृतिक संपदा, जनजातीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता और मेहनतकश जनता में निहित है. इस पहचान को सुरक्षित रखते हुए राज्य को विकसित, समृद्ध और न्यायपूर्ण बनाना सभी की जिम्मेदारी है. राज्यपाल … Read More

‘लोकतंत्र के मंदिर से बड़ा कोई मंदिर नहीं’, विधानसभा स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन का संदेश

रांची. झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र की सर्वोच्चता और विधानसभा की भूमिका को रेखांकित करते हुए इसे मानवता का मंदिर बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जाति, धर्म और आयु का कोई भेद नहीं होता, सभी समान हैं. लोकतंत्र के इस मंदिर से बड़ा कोई मंदिर नहीं हो सकता. यह इंसानियत और मानवता का मंदिर है, जो समाज को एक साथ आने और बेहतर उदाहरण पेश करने का अवसर देता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा राज्य को दिशा देने वाली संस्था है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सचेतक, नेता प्रतिपक्ष और … Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला विदेश दौरा, आज पहुंच रहे हैं नई दिल्ली

जोहार लाइव ब्यूरो नेपाल के प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन शाह) के दो दिवसीय भारत दौरे को लेकर भारतीय राजधानी नई दिल्ली में विशेष तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री शाह के स्वागत के लिए दिल्ली के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भारत और नेपाल के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं. भारतीय पक्ष ने उनके दौरे को लेकर स्वागत, सुरक्षा, कूटनीतिक समन्वय और कार्यक्रमों के प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैत्रीपूर्ण निमंत्रण पर प्रधानमंत्री बालेन शाह आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है. … Read More

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर 74 हजार पन्नों की चार्जशीट, 8 कर्मचारियों तक क्यों सिमटी जांच?

जोहार लाइव ब्यूरो राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस मामले में 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अब तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने चार्जशीट और जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि चोरी की घटनाओं का दायरा बड़ा होने के बावजूद कार्रवाई महज आठ कर्मचारियों तक सीमित कर दी गई. पार्टी ने पूछा है कि जब चोरी के सबूत ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच गए थे, तो FIR दर्ज करने में 21 दिन … Read More

गिरिडीह उपचुनाव : जेएमएम के सामने 5 चुनौतियां, तो 5 फैक्टर बन सकते हैं ताकत

विजय उरांव  गिरिडीह विधानसभा सीट विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हो गई है. 6 सितंबर 2026 को उनके निधन के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. निर्वाचन आयोग को नियमानुसार छह महीने के भीतर चुनाव कराना होगा. ऐसे में 6 मार्च 2027 तक उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. फरवरी 2027 में चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं. उपचुनाव को लेकर जेएमएम, भाजपा और जेएलकेएम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जेएमएम की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा का नाम संभावित … Read More

झारखंड : एचईसी की बदहाली पर कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी को घेरा, पीएम मोदी से जवाब मांगने का किया आग्रह

रांची: एचईसी की बदहाल स्थिति और बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर झारखंड कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने और केंद्र सरकार से जवाब मांगने का आग्रह किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर कहा है कि जिस तरह वह राज्य सरकार को पत्र लिखकर विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, उसी तरह उन्हें एचईसी की दुर्दशा पर प्रधानमंत्री से भी सवाल करना चाहिए. कांग्रेस ने एचईसी को झारखंड की औद्योगिक पहचान और देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक धरोहर बताते हुए सवाल उठाया है कि … Read More

3,044 युवाओं को नौकरी की सौगात देंगे हेमंत सोरेन, 23 नवंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे झारखंड के 3,044 युवाओं के लिए 23 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, … Read More

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण, 24 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. यह कार्यक्रम 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरु नानक स्कूल में आयोजित होगा. उल्लेखनीय है कि प्रकाश पर्व सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. इसे गुरुपर्व और गुरु नानक जयंती के नाम … Read More

निशिकांत दुबे का दावा- इंदिरा गांधी ने 240 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बनाया था जज? पूर्व सिविल सर्वेंट ने खोली दावे की पोल

जोहार लाइव ब्यूरो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 20वें संविधान संशोधन को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1966 में 240 अयोग्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला न्यायाधीश बनाकर न्यायपालिका को कांग्रेस का कार्यालय बना दिया था. उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कानून की डिग्री तक नहीं थी और बाद में यही लोग हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जज बने. पूर्व सिविल सेवक आशीष जोशी ने दुबे के इस दावे पोल खोलते हुए इसे ऐतिहासिक तथ्यों की गलत व्याख्या बताया है. उनका कहना है कि 20वां संविधान संशोधन किसी राजनीतिक दल के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More