AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संसद में सत्रावसान का रिकॉर्ड टूटा, 100 दिन बाद भी मानसून सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं; जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर कसा तंज

जोहार लाइव ब्यूरो संसद के 2026 के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए हुए 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है. इस तरह संसद के इतिहास में अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद सत्रावसान में देरी का पुराना रिकॉर्ड पीछे छूट गया है. इससे पहले 2008 में लोकसभा 86 दिनों तक बिना सत्रावसान के रही थी. इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह परिसीमन पर संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के … Read More

क्या सोनिया गांधी मारुति की 50 प्रतिशत मालकिन थीं? जानें निशिकांत दुबे के आरोपों और ऐतिहासिक रिकॉर्ड का सच

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर अपने सोशल मीडिया अभियान ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ के 250वें अध्याय में सोनिया गांधी और मारुति कंपनी को लेकर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी मारुति की मैनेजिंग डायरेक्टर और 50 फीसदी हिस्सेदार थीं. दुबे ने सवाल उठाया कि 1970 में सोनिया गांधी को कंपनी का निदेशक और हिस्सेदार कैसे बनाया गया, जबकि उस समय वह भारतीय नागरिक नहीं थीं. उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार पर मारुति को जमीन, बैंक कर्ज, स्टील, सीमेंट और कोयले जैसी सुविधाएं देने का … Read More

मां की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए. शनिवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से मां की अंतिम यात्रा शुरू हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां की अर्थी को कंधा दिया. मां को अंतिम विदाई देते समय उनकी आंखें नम हो गईं. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट स्थित नीलधारा गंगा तट पर किया जाना है. अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है और अंतिम संस्कार के लिए चंडीघाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए … Read More

झारखंड: द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव का मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने की गेंहू के तिनकों से बनी भगवान राम की कलाकृति भेंट

रांची/सिमडेगा. द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं के तिनकों से तैयार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आकर्षक कलाकृति मुख्यमंत्री को भेंट की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर की सराहना की. उन्होंने द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. क्या है रामरेखा धाम और महोत्सव? सिमडेगा जिले में स्थित रामरेखा धाम एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है. यह पहाड़ी पर … Read More

झारखंड : 26 आजीवन सजायाफ्ता कैदियों की होगी रिहाई, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी सहमति

रांची. झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में इन कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी. बैठक में पर्षद की ओर से अनुशंसित कुल 73 मामलों की समीक्षा की गई. इनमें 20 नए मामले और पिछली बैठकों में रिहाई के लिए अस्वीकृत किए गए 53 मामले शामिल थे. मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने कैदियों के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, निर्धारित पात्रता, कानूनी प्रावधानों और संबंधित पुलिस एवं जेल … Read More

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा नाराज, सभी जिलों को तेजी लाने का निर्देश

रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने चिंता जताई है. शुक्रवार को उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान खास तौर पर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान का मुद्दा उठा. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से योजना के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया. समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में SNA … Read More

झारखंड के भीम कुमार बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड का सह-प्रभारी भी बनाया गया है. इस नियुक्ति के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है. भीम कुमार ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. भीम कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष … Read More

JTET-2026: गड़बड़ियों पर अभ्यर्थियों ने मंत्रियों से लगाई गुहार, अब CM हेमंत के दरबार में पहुंचेगा मामला

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में सामने आई कथित तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों ने अब सरकार से हस्तक्षेप की मांग तेज कर दी है. OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज दर्ज नहीं कर पाने से लेकर एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ियों तक की शिकायतें सामने आई हैं. इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात करने का आश्वासन दिया है. झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन … Read More

एक साथ तीन पद पर हैं अशोक चौधरी, सरकार पर हमला कर तेजस्वी बोले – संविधान को कूड़े में फेंक चुकी है सम्राट सरकार

पटना : बिहार की राजनीति में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी की एक नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति एक साथ राज्य सरकार में मंत्री, विधान परिषद का सदस्य और सरकारी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक रह सकता है? बिहार में इसी सवाल को लेकर राजनीतिक और संवैधानिक बहस शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले नौ महीनों से एक ऐसे मंत्री को पद पर … Read More

22 नवंबर को मनेगा झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकार किया आमंत्रण

रांची : झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 नवंबर को वर्षगांठ समारोह आयोजित करने जा रही है. विधानसभा परिसर में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. बुधवार को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दी और इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तहत … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More