भूषण बाड़ा प्रकरण: दिलीप तिर्की की हिरासत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिलीप तिर्की को सिमडेगा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि दिलीप तिर्की को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी तक उनके परिजनों को नहीं दी जा रही है. इससे परिजन उनकी सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं. बाबूलाल मरांडी ने पोस्ट में बताया कि दिलीप तिर्की की बहन ने वीडियो जारी कर अपने भाई की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है. उन्होंने कहा है कि यदि उनके भाई के साथ … Read More