AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

रांची. राजधानी रांची के पिंजरा पोल, गौशाला स्थित कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस वर्ष पंडाल को तिरुपति बालाजी के भव्य मंदिर की स्थापत्य शैली पर तैयार किया गया है, जबकि महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को भी कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. पंडाल में धार्मिक आस्था, भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिल रहा है. तिरुपति बालाजी की स्थापत्य शैली, महाभारत के प्रसंग इस वर्ष कल्पना लोक दुर्गोत्सव की प्रमुख विशेषता इसकी विषयवस्तु और कलात्मक प्रस्तुति है. तिरुपति बालाजी के मंदिर से … Read More

अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहते नजर आए कि अगर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा. इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई. विवाद बढ़ने पर मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने दावा किया कि उनका बयान युद्ध को लेकर नहीं, बल्कि क्रिकेट मैच के संदर्भ में था. वायरल वीडियो में मदन राठौड़ कहते सुनाई दे रहे … Read More

दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम नहीं करने को कहा. दूसरी ओर, इसी दिन कनॉट प्लेस में CJP और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों की तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी सामने आई. दीपके इस यात्रा में मौजूद नहीं थे. सीजेपी ने शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया था. पार्टी के अनुसार, दीपके राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन वहां … Read More

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बीते 15 अक्टूबर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किया. अदालत ने प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती के आरोपों के बीच सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया. यह याचिका लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दायर की … Read More

झारखंड : 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

रांची. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. वह 24 अक्टूबर को बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. उनके रांची आगमन को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुटा है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे. अगले दिन 24 अक्टूबर को वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और … Read More

झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के छह वर्षीय अनूप बेसरा के कान के इलाज के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा अनुदान की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं 48 घंटे के भीतर पूरी कराई गईं. अनूप का इलाज तमिलनाडु के वेल्लौर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के सिलसिले में अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिल रहे हैं. गुरुवार को भी मुख्यमंत्री ने लोगों … Read More

SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 9 नेताओं की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, CJI बोले- एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी पूछेंगे सवाल

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार 15 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नौ नेताओं की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती दी गई है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किया. नोटिस जारी करते हुए सीजेआई ने मौखिक रूप से कहा, “हम याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके आचरण के … Read More

आंदोलनरत छात्रों, वकीलों, अभिनेताओं का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिये किसने क्या कहा

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रेस क्लब में नेहा बोरा और अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, हिरासत में लिए जाने, कैमरे छीने जाने और SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाया गया. नेहा बोरा ने कहा कि पत्रकारों के हाथ में प्रेस कार्ड होने के बावजूद उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि क्विंट और कारवां के पत्रकारों के साथ मारपीट की गई … Read More

ब्रजमोहन राम

बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

आनंद दत्त बीते 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों के राज्यपालों के नामों की घोषणा की. लेकिन चर्चा में दो ही नाम रहे. पहला नाम उत्तराखंड के बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम का और दूसरा नाम झारखंड के बीजेपी नेता ब्रजमोहन राम का. दुष्यंत गौतम की चर्चा बाद में. फिलहाल हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रजमोहन राम आखिर किस वजह से चर्चा में आए और उनकी चर्चा में आने के बाद उनके शपथ लेने से पहले ओडिशा में क्या राजनीतिक माहौल है. अप्रत्याशित चीजें कई बार अति उत्साहित भी कर देती है. लगभग बीस … Read More

फिर क्यों उठा अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला, कौन हैं दुष्यंत कुमार गौतम जिनकी राज्यपाल नियुक्ति का हो रहा विरोध

भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. अंकिता के माता-पिता इस नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बुधवार रात, 14 अक्टूबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. गुरुवार तड़के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. अंकिता के माता-पिता की मांग है कि कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More