Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 16, 2026Updated:October 16, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम नहीं करने को कहा. दूसरी ओर, इसी दिन कनॉट प्लेस में CJP और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों की तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी सामने आई. दीपके इस यात्रा में मौजूद नहीं थे.

    सीजेपी ने शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया था. पार्टी के अनुसार, दीपके राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन वहां पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस की टीम उनके ठहरने के स्थान पर पहुंच गई और उन्हें नोटिस दिया. पुलिस ने इलाके में लागू निषेधाज्ञा और आवश्यक अनुमति नहीं होने का हवाला दिया.

    आवास पर पहुंची पुलिस

    दिल्ली पुलिस की टीम दीपके के आवास पर कुछ कागजात लेकर पहुंची. पार्टी का X पर कहा कि पुलिस ने उनसे हिंसा जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए, जिसे दीपके ने तत्काल खारिज कर दिया. सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें शाम को सेंट्रल पार्क पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है.

    पुलिस ने दीपके को बताया कि कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है और कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है. पुलिस का पक्ष है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना अपने आप में गैरकानूनी नहीं है, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति मार्च निकालना या भीड़ जुटाना कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकता है. ऐसे में कार्रवाई की जा सकती है.

    दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका कार्यक्रम हिंसक प्रदर्शन नहीं, बल्कि तिरंगा लहराने के लिए था. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जुटने को अपना अधिकार बताया.

    दीपके ने X पर वीडियो जारी कर कहा कि 7-8 पुलिस वाले घर आये थे और उन्होंने (पुलिस) कहा कि आप तिरंगा नहीं लहरा सकते, भड़काने काम कर रहे हो. अभिजीत ने वीडियों में कहा कि अपने ही देश में अपना तिरंगा नहीं लहरा सकते, मोदी हमारे देश इस स्थिति में पहुंचा दिया है.

    कनॉट प्लेस में सीजेपी और आप की तिरंगा यात्रा

    वहीं, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. आप और सीजेपी के तिरंगा कार्यक्रम को समर्थन दिया था.  आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के 200 फुट लंबे तिरंगे के साथ सेंट्रल पार्क पहुंचे थे. पार्टी नेताओं ने पार्क बंद किए जाने और भारी पुलिस तैनाती पर सवाल उठाए.

    Also Read : पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव
    Next Article झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.