प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की
किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने के लिए झारखंड में प्रखंड स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे. साथ ही गांवों में सामूहिक उपयोग के लिए पक्के थ्रेसिंग फ्लोर बनाने की पहल होगी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में भूमि संरक्षण निदेशालय की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए. बैठक में बड़े ट्रैक्टरों पर मिलने वाली सब्सिडी 50 प्रतिशत से बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. मंत्री ने निदेशालय के अधिकारियों के लिए वार्षिक … Read More