बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार
पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार, 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें कुल 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होना है. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर … Read More