AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जदयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की वजह से ही पार्टी की पहचान थी, लेकिन अब पार्टी खत्म हो गई है. उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की बात भी कही. अनंत सिंह ने जदयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव होने दीजिए, सब पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्री पद की बातें करने से कुछ नहीं होगा. चुनाव … Read More

ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

जोहार लाइव ब्यूरो पूर्वोत्तर के रास्ते देश में नशा पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्टेल पर केंद्र सरकार ने करारा वार किया है. बीते 23 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई और नार्को-कार्टेल का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने देश को नशे से मुक्त करने की समय-सीमा भी बताई: 31 दिसंबर 2029. शाह ने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक हर नशा नेटवर्क को खत्म करने के मिशन के लिए … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महासम्मेलन और बोकारो के ललपनिया में होने वाले 26वें इंटरनेशनल संताल सोशियो-सरना रिलिजन कॉन्फ्रेंस 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संताल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. दोनों आयोजनों में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी सरना धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इन सम्मेलनों में आदिवासी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक रीति-रिवाजों और जनजातीय एकजुटता को … Read More

बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

जोहार लाइव ब्यूरो पटना : जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है. इसके साथ ही पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनंत … Read More

मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह कहीं ठंढा सा हो गया था. लेकिन चीजें बदलनी शुरू हुई हैं. पहले जेपीएससी छात्र आंदोलन में सक्रियता और अब लंबे अरसे बाद हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक. शनिवार 24 अक्टूबर को जब पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे, लग रहा था वो अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने और वर्तमान सरकार को घेरने के लिए चाबी भर रहे थे. कभी टीस का जिक्र तो कभी ताकत का एहसास. टीस इस बात की कि जब भी … Read More

कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर याद किया कि राजीव गांधी के साथ उनकी प्रेम कहानी 1965 में कैंब्रिज के एक छोटे ग्रीक रेस्तरां ‘द वेरसिटी’ में शुरू हुई थी. इस पोस्ट को कोट करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उनका सफर सिर्फ प्रेम और हंसी का नहीं, बल्कि त्याग, लचीलेपन, समर्पण, साहस और सार्वजनिक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता का भी रहा है. अपने पहले एक्स पोस्ट में सोनिया ने लिखा कि कैंब्रिज के एक छोटे ग्रीक रेस्तरां में उनके प्यार का सफर शुरू हुआ, राजीव और … Read More

ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

प्रधानमंत्री जी, जनता के सवालों का जवाब दीजिए. प्रधानमंत्री जी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला कर रहे हैं. लेकिन सच्चाई तो यह है कि पूरे देश में नौजवानों का जो क्रोध दिखाई दे रहा है, जगह-जगह जो असंतोष उभर रहा है, उससे प्रधानमंत्री जी विचलित हैं. पहली बार उन्होंने इस मसले पर अपना मुँह खोला है, लेकिन यह नहीं बताया कि चुनाव आयोग पर लग रहे आरोप सही हैं या गलत. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में मतदाता सूची से तेरह करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है. इससे बड़ा सवाल लोकतंत्र में क्या हो … Read More

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया. शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन में लग चुके मतदाताओं को चुनाव नियमों के मुताबिक वोट डालने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 74.55 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इनमें सारण में सबसे ज्यादा 87.16 प्रतिशत वोट पड़े. इसके अलावा दरभंगा में 79.00 … Read More

“चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को चीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच कथित टकराव और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर सरकार से जवाब मांगा. X पर खड़गे ने लिखा, “चीन को बहुत हुए क्लीन चिट. पीएम मोदी देश के सामने सच लाएं.” उन्होंने सरकार पर सीमा की स्थिति को लेकर देश को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया. खड़गे का यह बयान ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर की टिप्पणी के बाद आया. कपूर ने अलवर में हिमवीर सम्मान समारोह में कहा … Read More

चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस नेता और AICC मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. ITBP महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ चल रहे आमना-सामने के बयान को आधार बनाते हुए खेड़ा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘कायराना रवैये’ और ‘समर्पण की नीति’ का आरोप लगाया. पवन खेड़ा ने कहा, “न शहादत को सलाम, न बहादुरी को शाबाशी. ऐसी सरकार के होते हुए भी हमारे जवान डटकर दुश्मन का सामना कर रहे हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी ने 2020 में गलवान में 20 जवानों … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More