परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड समेत पांचवीं अनुसूची वाले राज्यों में परिसीमन के दौरान आदिवासी समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका के बीच पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की. मंगलवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आदिवासी आरक्षित सीटों का मौजूदा अनुपात सुरक्षित रखने की मांग करते हुए विस्तृत ज्ञापन और विशेषज्ञों की कानूनी राय सौंपी. बंधु तिर्की ने मांग की कि परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ती है, तो अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में … Read More