महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?
कनिका राणा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को झटका लगा है. नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने भाजपा प्रत्याशी सुधाकर कोहाले को हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. नागपुर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय के कारण भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. ऐसे में कांग्रेस की इस जीत को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. 23 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान हुआ था. इन चुनावों … Read More