Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कैशकांड: कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों को ED ने दोबारा भेजा समन
    झारखंड

    कैशकांड: कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों को ED ने दोबारा भेजा समन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ साजिश से जुड़े कैश कांड में ईडी कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को ईडी ने दोबारा समन जारी कर दिया है. 6, 7 और 8 फरवरी को क्रमशः तीनों निलंबित विधायकों से ईडी पूछताछ करेगी. मिली जानकारी के अनुसार ईडी के तरफ से तीनों विधायकों को दोबारा समन भेज
    दिया गया है.

    ईडी के द्वारा जारी समन में इरफान अंसारी को 6 फरवरी को राजेश कच्छप को 7 फरवरी और नमन विक्सल कों गाड़ी को एजेंसी के दफ्तर पहुंचना है. इससे पहले भी ईडी ने तीनों निलंबित विधायकों को समन भेजा था. पहले ईडी के समन पर कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी 13 जनवरी को और राजेश कच्छप 16 जनवरी और राजेश 17 जनवरी को अनुपस्थित रहे थे. तीनों ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से दो सफ्ताह का समय मांगा था.

    ईडी ने सरकार के खिलाफ साजिश मामले में ही 24 दिसंबर को मामले के शिकायतकर्ता कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह से तकरीबन दस घंटे पूछताछ की थी. पूछताछ में अनूप सिंह ने जो तथ्य एजेंसी को दिए हैं, उसका सत्यापन और मिलान तीनों आरोपी विधायकों से की जाएगी. ईडी सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी अगले सफ्ताह विधायकों से पूछताछ करेगी.

    vidh

    हावड़ा में तीनों विधायकों को जब गिरफ्तार किया गया था, तब उनके पास से पुलिस ने 48 लाख रुपये बरामद किए थे. बंगाल पुलिस की सीआईडी की जांच में यह बात सामने आयी थी कि विधायकों ने कोलकाता के ही शेयर ट्रेडर महेंद्र अग्रवाल पैसे लिए थे. महेंद्र अग्रवाल ने पैसे क्यों दिए इन पहलूओं पर भी ईडी जांच करेगी. हालांकि तीनों विधायकों ने बताया था कि आदिवासी दिवस के लिए उन्हें साड़ी और कंबल की खरीदारी करनी थी, इसलिए वह पैसे लेकर कोलकाता गए थे, लेकिन एजेंसी यह जांचेगी कि पैसों से खरीदारी करनी थी तो बगैर कुछ खरीदे तीनों विधायक वापस झारखंड क्यों लौट रहे थे. वहीं बंगाल पुलिस सेभी ईडी संबंधित दस्तावेज हासिल करेगी.

    दरअसल 30 जुलाई को कोलकाता में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 48 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस मामलेमें अनूप सिंह के बयान पर रांची के अरगोड़ा थाना में जीरो एफआईआर 31 जुलाई को दर्ज किया गया था. जिसके बाद तीनों विधायकों को बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था. इसके बाद इस मामले में कोलकाता पुलिस की सीआईडी मामले की जांच कर रही थी. ईडी ने इस मामलेमें 9 नवंबर को ईसीआईआर दर्ज कर मनी लाउंड्रिंग के मामलों की जांच शुरू की है. जांच के क्रम में अनूप सिंह से ईडी को पूछताछ करनी है, इसी वजह से एजेंसी ने समन भेज कर 24 दिसंबर को अनूप को ईडी दफ्तर बुलाया था ताकि मामले में अनूप का पक्ष एजेंसी के सामने आ सके.

    अनूप सिंह ने दो बार झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश और कांग्रेसी विधायकों के खरीद फरोख्त को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी. 31 जुलाई को अरगोड़ा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराने के पूर्व 21 जुलाई 2021 को भी सरकार गिरानेकी साजिश से जुड़ा केस दर्ज कराया था. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को होटल ली लैक से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा था. हालांकि तब किसी के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं की गई थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार: JPC नामक नक्सली संगठन बनाकर खौफ पैदा कर रहे चार उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article 22 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.