Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार: JPC नामक नक्सली संगठन बनाकर खौफ पैदा कर रहे चार उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार: JPC नामक नक्सली संगठन बनाकर खौफ पैदा कर रहे चार उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नया नक्सली संगठन बनाकर खौफ पैदा कर रहे चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अपराधियों के द्वारा जेपीसी नामक नक्सली संगठन बनाकर लगातार लेवी की मांग को लेकर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधियों में अनुज कुमार यादव, कन्हाई मिस्त्री, कैलाश कुमार और श्याम
    सुंदर यादव शामिल हैं. सभी पलामूके पाकी के रहने वाले हैं.

    दरअसल, एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के मल्हन और के कराही गांव के बीच कुछ नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. सूचना के बाद लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई और उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की गई. पुलिस ने चिन्हित स्थान को चारों ओर से घेर कर छापामारी आरंभ की. इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को अपराध की योजना बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली भी बरामद किया.

    जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि उक्त अपराधियों के द्वारा इन दिनों जेपीसी नामक उग्रवादी संगठन बनाकर रेलवे के तीसरे लाइन में काम करने वाले संवेदक के अलावे अन्य संवेदकों और व्यवसायियों से लेवी की मांग की जा रही थी. इनके द्वारा पिछले दिनों हिंसक घटना को अंजाम दिया गया था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चंदवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर किसी घटना को अंजाम देनेके लिए ये लोग सक्रिय हैं. सूचना पर पुलिस की टीम ने छापामारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया

    vidh

    एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व में भी चंदवा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में केस दर्ज है. उन्होंने कहा कि अनुज कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव मुख्य रूप से इस संगठन का संचालक था. इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी इस ग्रुप में शामिल हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

    लातेहार पुलिस को इन दिनों लगातार सफलता मिल रही है. पिछले एक माह के अंतराल में पुलिस ने दो ऐसे आपराधिक संगठनों को ने स्तनाबूद किया है जो लेवी के लिए पनप रहे थे. इन अपराधियों के अलावे नक्सलियों के खिलाफ भी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है.

    अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान मेंलातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जमील अंसारी, नारायण यादव, सुनील टूती, विश्वजीत तिवारी, रूपलाल प्रसाद, कैलाश मंडल, मिथिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके : रिंग रोड के पास अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी
    Next Article कैशकांड: कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों को ED ने दोबारा भेजा समन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.