Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती
    बिहार

    बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार पुलिस महकमा एक बार फिर 19,838 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए तैयार है। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष एडीजी जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा छह चरणों में होगी, जो 16 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा की तारीखें 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त निर्धारित की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन एक पाली में परीक्षा होगी, जिसमें 3 से साढ़े 3 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक जिले में डीएम को समन्वयक और एसपी को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।

    20 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि अभ्यर्थी 20 जून से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी साइबर थानों को अलर्ट कर दिया गया है, साथ ही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की सोशल मीडिया यूनिट को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया, हॉस्टल, लॉज जैसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है ताकि पेपर लीक की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

    परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

    परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की फोटो और लघु वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई सिग्नल काम न करें। केंद्राधीक्षकों से संचार के लिए वायरलेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कोई सामान नहीं ले जा सकेंगे। प्रश्न-पत्र के साथ पेन भी केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। एडीजी ने भरोसा जताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का आयोजन होगा।

    Also Read : CM नीतीश ने तीन प्रमुख नेताओं के साथ की गोपनीय बैठक

    16 जुलाई 19838 posts 19838 पद 3 अगस्त 38 districts 38 जिले 627 exam centers 627 परीक्षा केंद्र ADG Jitendra Kumar August 3 Bihar Bihar police candidates Central Selection Board Constable Recruitment DM coordinator Exam Dates government job July 16 police recruitment 2025 Recruitment exam SP co-coordinator Written exam अभ्यर्थी एडीजी जितेंद्र कुमार एसपी सह-समन्वयक केंद्रीय चयन परिषद डीएम समन्वयक परीक्षा तिथियां पुलिस भर्ती 2025 बिहार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी सिपाही भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधरती आबा जनभागीदारी अभियान का हुआ शुभारंभ, आदिवासी क्षेत्रों में लगेगा 275 से ज्यादा शिविर
    Next Article दुमका के इन दो होटलों में चल रहा था गंदा काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.