Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रन फॉर रोड सेफ्टी के लिए दौड़ा बोकारो, रवाना किया गया जागरूकता रथ
    झारखंड

    रन फॉर रोड सेफ्टी के लिए दौड़ा बोकारो, रवाना किया गया जागरूकता रथ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024Updated:January 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो :  सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत बोकारो परिसदन से  राम मंदिर चौक होते हुए पत्थरकट्टा चौक पहुंच समाप्त हुई. रन फॉर रोड सेफ्टी में विधायक बोकारो बिरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवनिया, डीटीओ वंदना शेजवलकर समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, आम जन आदि शामिल हुए.

    उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है. कई बार दुर्घटनाएं होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती हैं, ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने, सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को अवगत कराया जा रहा है. वहीं, दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का व चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का जरूर इस्तेमाल करें एवं यातायात नियमों का अनुपालन करें, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

    पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है. इसके पीछे का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उसका अनुपालन करवाना है, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए सड़क पर चलना सुरक्षित हो.

    जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना शेजवलकर ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिले में भी सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है . उन्होंने आमजनों, वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनुपालन करने का अपील किया.

    इस अवसर पर बोकारो परिसदन परिसर से एलईडी जागरूकता रथ को विधायक बोकारो, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति ऑडियो-विजुअल माध्यम से जागरूक करेगी.

    रन फॉर रोड सेफ्टी में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बीडीओ मिथिलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,  नोडल  पदाधिकारी पंकज दुबे,रोड सेफ्टी टीम,परिवहन विभाग के कर्मी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बोकारो ओलंपिक संघ के सदस्यगण आदि शामिल हुए.

    इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर तैयार, बच्चों में जन्मजात बीमारियों का लगाया जाएगा पता

     

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…और चलती बस में डकैती, तीन सब्जी कारोबारी समेत यात्रियों से 19 लाख लूटा
    Next Article रघुवर दास 17 जनवरी को आयेंगे रांची, सड़क मार्ग से जायेंगे जमशेदपुर

    Related Posts

    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.