Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»छपरा हिंसा के बाद चौतरफा घिरीं रोहिणी आचार्य : राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड सस्पेंड, लालू के करीबी भोला यादव पर भी मामला दर्ज
    ट्रेंडिंग

    छपरा हिंसा के बाद चौतरफा घिरीं रोहिणी आचार्य : राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड सस्पेंड, लालू के करीबी भोला यादव पर भी मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है. चुनाव के दिन सारण लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ अनाधिकृत रूप से परिभ्रमण करने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पटना जिला बल का सिपाही जीतेंद्र सिंह है. सारण एसएसपी से मिली रिपोर्ट के आधार पर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. बता दें कि सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर मामले की जांच की और बॉडीगार्ड के बारे में जानकारी ली. इतना ही नहीं इस मामले में अन्य बॉडीगार्डों के खिलाफ भी जांच चल रही है.

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की थी जांच की मांग

    छपरा गोलीकांड मामले में लालू परिवार घिरता नजर आ रहा है. गुरुवार को बिहार की स्पेशल टीम राबड़ी आवास पहुंची थी. आरोप था कि वोटिंग के दौरान रोहिणी आचार्य पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के साथ घूम रही थीं. इस मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी जांच की अपील की थी. इसके बाद विशेष टीम लालू आवास पहुंची और पूरे मामले की जांच की. इसके बाद वहां मौजूद बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूरे मामले में पूछताछ की गई.

    भोला यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है

    इधर, राजद के स्टार प्रचारक सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव के खिलाफ छपरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. भोला यादव पर आरोप है कि वह सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें 18 मई की शाम के बाद इस क्षेत्र से बाहर चले जाना चाहिए था, लेकिन चुनाव के दिन भी वह रोहिणी आचार्य के साथ ही रहे. राजद ने जो उम्मीदवार बनाया है. वोटिंग के दिन यानी 20 मई को उन्हें उम्मीदवार की कार में घूमते देखा गया था.

    सात मामले दर्ज किये गये हैं

    हालांकि, इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगल ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 और 21 मई 2014 को चुनाव से संबंधित सात मामले दर्ज किये गये हैं. जिसमें स्टार प्रचारक भोला यादव पर हत्या समेत सात मामले दर्ज किये गये हैं. भिखारी चौक पर गोलीबारी में शामिल हैं. 22 मई 2024 की देर शाम राजद के स्टार प्रचारक भोला यादव ने पूर्व मंत्री सह सारण के मढ़ौरा से राजद विधायक के छपरा स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देते हुए कहा था कि वोटिंग के दिन यह रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी पास पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ घूमने की बात कही थी.

    इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : 24 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 24 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को वाहन देने में प्रशासन नाकाम, भटकते दिखे मतदानकर्मी

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.