Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BJP सांसद अशोक यादव का बेटा लापता, पुलिस जांच में जुटी
    बिहार

    BJP सांसद अशोक यादव का बेटा लापता, पुलिस जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां मधुबनी से BJP सांसद अशोक यादव के 24 वर्षीय बेटा विभूति कुमार यादव लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित अपने आवास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। इस घटना ने न केवल परिजनों, बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों ने लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

    दो दिन पहले आया था घर

    विभूति कुमार यादव दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रहे है। दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर दरभंगा लौटे थे। रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह काले रंग का पैंट और हरे रंग का टी-शर्ट पहनकर घर से निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार वह बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने मीडिया को बताया कि विभूति अपना मोबाइल फोन और पर्स घर पर ही छोड़ गए थे, जिसके चलते उनसे संपर्क स्थापित करना संभव नहीं हो पाया है।

    FIR दर्ज

    परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए CCTV फुटेज खंगालने और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए विभूति के लोकेशन का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। सदर SDPO अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि विशेष टीम गठित कर जांच की जा रही है और जल्द ही विभूति को बरामद करने की उम्मीद है।

    मामले में पूरी तरह सक्रिय है पुलिस : MP अशोक यादव

    सांसद अशोक यादव ने इस मामले में किसी भी तरह की दुश्मनी या संदेह से इंकार किया है। उन्होंने कहा, “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है।” हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मामले ने बिहार में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभूति के लापता होने की खबर ने स्थानीय लोगों में भी चिंता और आश्चर्य पैदा कर दिया है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के पौत्र

    विभूति के दादा हुकुमदेव नारायण यादव, जो कई बार सांसद रह चुके हैं। 2019 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सांसद अशोक यादव, जो दरभंगा के केवटी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं और 2024 में मधुबनी से दूसरी बार सांसद चुने गए थे। अपने बेटे के अचानक गायब होने से अशोक यादव सदमे में हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भी विभूति की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की है और लोगों से किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।

    जांच जारी

    पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति विभूति के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या लहेरियासराय थाने को सूचित करे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विभूति कुमार यादव का सुराग मिलेगा।

    Also Read : वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत

    # Bihar Crime Ashok Yadav Bengali Tola Bihar news BJP leader BJP MP BJP सांसद Darbhanga Darbhanga News Laheriasarai police station Local News Madhubani Missing Person missing report missing youth mysterious disappearance police investigation political family search operation sensational case Vibhuti Kumar Yadav अशोक यादव गुमशुदगी गुमशुदगी रिपोर्ट तलाशी अभियान दरभंगा दरभंगा न्यूज पुलिस जांच बंगाली टोला बिहार क्राइम बिहार न्यूज भाजपा नेता मधुबनी रहस्यमय लापता राजनीतिक परिवार लहेरियासराय थाना लापता युवक विभूति कुमार यादव सनसनीखेज घटना स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता के खिदिरपुर बाजार में भीषण आग, 1300 से ज्यादा दुकानें जलकर राख
    Next Article भाजपा ने चुनाव में इतना टॉर्चर किया कि बांग्ला बोलना सीख गया : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.