Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत
    बिहार

    वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025Updated:June 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वकील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में डकैतों ने रविवार शाम एक वकील के घर को निशाना बनाया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर में बदमाशों ने अधवक्ता दीनदयाल राउत के घर में घुसकर लूटपाट की। घटना के समय वकील अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ नए मकान पर गए थे, जबकि उनकी छोटी बेटी आकांक्षा घर पर अकेली थी। डकैतों ने बेटी को धमकाया, मारपीट की और शादी के लिए रखे गहने सहित 4.5 लाख रुपये नकद लूट लिए।

    कैसे हुई वारदात

    शाम करीब छह बजे दो हथियारबंद बदमाश चाकू लेकर घर में घुसे। उन्होंने आकांक्षा को हत्या की धमकी देकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। घर में भौंक रहे कुत्तों को बदमाशों ने कुछ खिला दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने टेबल पर रखी अलमारी की चाबी से 4.5 लाख रुपये नकद और बेटी की शादी के लिए रखे करीब चार लाख रुपये के गहने लूट लिए। दूसरे कमरे में कुछ न मिलने पर दोनों बदमाश आराम से फरार हो गए। शोर मचाने पर पड़ोसी जुटे और आकांक्षा को कमरे से निकाला।

    पुलिस जांच में जुटी

    सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आकांक्षा और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गृहस्वामी का बयान दर्ज किया जा रहा है।

    छत ढलाई के लिए रखे थे पैसे

    अधिवक्ता दीनदयाल राउत ने बताया कि वे आदर्श ग्राम में नया मकान बना रहे हैं और उसी की छत ढलाई के लिए 4.5 लाख रुपये घर में रखे थे। उनकी बेटी ने फोन पर लूट की सूचना दी तो वे भागे-भागे घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अंकिता बेंगलुरु में नौकरी करती है, बेटा अंकित कटिहार में कार्यरत है, जबकि छोटी बेटी आकांक्षा नीट की तैयारी कर रही है। वर्तमान में वे राहुल नगर में ससुर कल्याण राय के घर में किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

    Also Read : जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल

    Akanksha Bihar Crime News Bihar news Brahmpura police station cash looted Crime news dacoits attack Deendayal Raut home robbery Jewellery Robbery lawyer family lawyer's house Local News Loot muzaffarpur Muzaffarpur news Neetu Devi Rahul Nagar robbery wedding jewellery अपराध समाचार आकांक्षा गहनों की लूट घर में डकैती डकैती डकैतों का हमला दीनदयाल राउत नकदी लूट नीतू देवी बिहार क्राइम न्यूज बिहार न्यूज ब्रह्मपुरा थाना मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर न्यूज राहुल नगर लूटपाट वकील का घर वकील परिवार शादी के गहने स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, सऊदी एयरलाइंस विमान के पहिए से निकली चिंगारी, प्लेन में 250 हज यात्री थे सवार
    Next Article 108 एंबुलेंस कर्मी 28 जून को राजभवन के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.