Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : जहानाबाद में साम्प्रदायिक हिंसा में एक की मौत, तीन घायल, जाने पूरी रिपोर्ट
    बिहार

    बिहार : जहानाबाद में साम्प्रदायिक हिंसा में एक की मौत, तीन घायल, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जहानाबाद/गया । मगध प्रमंडल के जहानाबाद जिला मुख्यालय में साम्प्रदायिक हिंसा में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गोलीबारी में जख्मी हो गया। जबकि एक व्यक्ति को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से बाहर मारपीट कर हमलावरों ने घायल कर दिया। विधि-व्यवस्था के एडीजी अमित कुमार जहानाबाद में स्थिति नियंत्रित करने के लिए जहानाबाद में कैंप कर रहे हैं।
    जहानाबाद में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में उपद्रवियों को एक बार फिर सफलता शुक्रवार को मिल गई। जब एक पक्ष के हमलावरों ने फायरिंग कर गौरक्षणी के विष्णु कुमार (25) की हत्या गोली मारकर कर दी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विष्णु को गंभीर अवस्था में जहानाबाद सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    इसके पूर्व हमलावरों की गोलीबारी में मल्लहचक का रहने वाला मिथुन कुमार (26) घायल हो गया। मिथुन कुमार के पैर में गोली लगी है। मिथुन का इलाज जहानाबाद के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। दूसरी ओर गया निवासी परवेज अख्तर को जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर एक नंबर नाका गुमटी के पास हमलावरों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। परवेज अख्तर का सिर पर गंभीर चोट लगी है।
    नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरगंज मुहल्ले में उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मी पंकज कुमार मुखिया (35) का पैर मारपीट कर फ्रैकचर कर दिया।घायल पुलिसकर्मी का इलाज जहानाबाद के शहीद जगदेव प्रसाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
    डीएम नवीन कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान घायल
    Next Article निर्मल हृदय में सीआईडी ने फिर एक बार शुरु की कार्रवाई, संस्थान में लगे कंप्यूटर को खंगाला, सीआईडी इंस्पेक्टर ने सिस्टर से की पूछताछ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक

    July 12, 2025
    बिहार

    तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में महागठबंधन की अहम बैठक शुरू

    July 12, 2025
    बिहार

    एयरपोर्ट पर बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    July 12, 2025
    Latest Posts

    सात राज्यों में मशहूर है घेवर, हर जगह अलग अंदाज़… जानें

    July 12, 2025

    बॉलीवुड के नए विलेन ‘जहराक’ के किरदार में करण वीर मेहरा ने दिखाया अपना अलग अंदाज

    July 12, 2025

    रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    July 12, 2025

    NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक

    July 12, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.