Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»15 नवंबर को मनाया जाएगा भाईदूज : आचार्य प्रणव मिश्रा
    ट्रेंडिंग

    15 नवंबर को मनाया जाएगा भाईदूज : आचार्य प्रणव मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाई बहन के प्यार को प्रगाढ़ करने वाला व्रत भाई दूज  जिसे भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. 14 नवंबर को दिन के 02: 36 pm मिनेट में द्वितीया प्रवेश कर  रहा है जो 15 नवंबर को दोपहर 02:04 pm मिनेट तक रहेगा. इसलिए उदया तिथि 15 को होने से दोपहर से पूर्व मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार. इसमें भी यदि बृश्चिक लग्न में सुबह 06 :46 am से 08: 59 am के बीच मनाया जाय तो बहुत ही उत्तम होगा.

    भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज धूमधाम से मनाया जाता है. दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है. भाई दूज का संबंध यमराज से होने के कारण इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है.  बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं. ब्रह्मवैर्वत पुराण में लिखा गया है कि भाई इस दिन बहन से तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. इस साल भइया दूज का त्योहार बुधवार, 15 नवंबर को मनाया जाएगा.

    भाई दूज पर पूजा विशेष

    भाई दूज के दिन भाई बहन प्रातःकाल चन्द्रमा के दर्शन करें और शुद्ध जल से स्नान करें. भाई दूज के मौके पर बहनें, भाई के तिलक और आरती के लिए थाल सजाती हैं. इसमें कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई और सुपारी आदि सामग्री होनी चाहिए. तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक बनाएं. चावल के इस चौक पर भाई को बिठाया जाए और शुभ मुहूर्त में बहनें उनका तिलक करें. तिलक करने के बाद फूल, पान, सुपारी, बताशे और काले चने भाई को दें और उनकी आरती उतारें. तिलक और आरती के बाद भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करें और सदैव उनकी रक्षा का वचन दें.

    भाई दूज यानी यम द्वितीया पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए बहनें व्रत भी रखती हैं. भाई दूज के दिन यमराज के साथ उनके सचिव चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है. आज के ही दिन भाई दूज पर यमराज और चित्रगुप्त की पूजा कैसे की जाती है.

    यम देव की पूजा

    भाई दूज पर शाम के समय घर के बाहर बाईं ओर मिट्टी के कलश में जल भरकर रखें. इसके ऊपर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. उनसे प्रार्थना करें कि घर में रहने वाले सभी लोग दीर्घायु और स्वस्थ हों. अगले दिन सुबह कलश का जल घर के प्रत्येक कोने में छिड़क दें.

    प्रसिद्ध ज्योतिष

    आचार्य प्रणव मिश्रा

    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

    8210075897

    15 November 15 नवंबर Bhaidooj City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाईदूज मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक
    Next Article भाई दूज के पर्व पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.