Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठ महापर्व को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक
    झारखंड

    छठ महापर्व को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. लोग दीपावली के बाद अब छठ की तैयारी में जुट गए है. इसे लेकर बाजारों की भी रौनक बढ़ गई है. विभिन्न इलाकों में सूप-दउरा जगह-जगह बिकने शुरू हो गए हैं. चौक-चौराहों पर छठ पूजा के गीत भी बज रहे हैं. छठ पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है. कई लोग बढ़ी हुई कीमतों से बचने के लिए अभी से खरीदारी में जुट गए हैं. बर्तन की दुकान धनतेरस से ही सजे हुए हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग छठ के लिए बर्तनों की खरीदारी धनतेरस पर ही कर लेते हैं. पीतल के सूप, परात, बाल्टी, ग्लास, लोटे, भगोने की मांग छठ पर अधिक होती है.

    सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाने वाला महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर से होगी. नहाए खाए के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत होगी. वहीं, खरना 18 नवंबर को है. दिनभर निर्जला उपवास के बाद संध्या के समय छठव्रती खीर-रोटी बनाकर पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी. छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है. इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है. व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इस साल संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को है. चौथे दिन यानी सप्तमी तिथि को व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं. 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस दिन चार दिवसीय महापर्व छठ की समाप्ति होगी.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड पवेलियन के उद्घाटन में बोले मंत्री चंपई सोरेन, सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पवेलियन के उद्घाटन में बोले मंत्री चंपई सोरेन, सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य
    Next Article 15 नवंबर को मनाया जाएगा भाईदूज : आचार्य प्रणव मिश्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.