New Delhi : फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े मामले में NIA ने अहम सबूत बरामद किए हैं। डॉ. मुज्जमिल की गिरफ्तारी के बाद अन्य संदिग्ध आतंकियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी। एनआईए ने डॉ. उमर के कमरे से तोड़े गए एक टैबलेट के पार्ट्स बरामद किए हैं, जिसमें मोडिफाई ड्रोन और रॉकेट बनाने के स्कैच समेत कई आतंकवादी जानकारियां थीं।
जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, जो यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर था, ने डॉ. उमर को तकनीकी मदद प्रदान की थी। एनआईए की जांच में सामने आया कि जसीर ने दिल्ली धमाके से पहले ड्रोन और रॉकेट बनाने का प्रयास भी किया था।
Also Read : सरायकेला-खरसावां में हिट एंड रन हादसा, शिक्षक की बाइक दुर्घटना में मौ’त
Also Read : मैट्रिक 2026 के लिए डेटा सुधार का अंतिम मौका, 2 जनवरी तक करें सुधार


