Ranchi : हनुमान सेवा संस्थान, रांची और जीवन प्रबंधन समूह द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम 12 जनवरी को डिबडीह स्थित दी कार्निवल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर की अध्यक्षता में संपन्न किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के प्रमुख प्रेरक पंडित विजय शंकर मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। पंडित मेहता अब तक सवा करोड़ से अधिक हनुमान चालीसा पाठ करवा चुके हैं। वे इस अवसर पर जीवन, अध्यात्म और अध्यात्म के माध्यम से समाज और राष्ट्र में अनुशासन के महत्व पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी, अजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।
Also Read : नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर का दिल्ली में भव्य रिसेप्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया आशीर्वाद
Also Read : शादी के 23 दिन बाद लापता कृषि अधिकारी बख्तियारपुर से हुई बरामद


