Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में गुल्लक बच्चा बैंक बना सहारा:कोरोना में बच्चों की जमा-पूंजी ने परिवारों को दी उम्मीद की किरण, 12 साल में 79 लाख का लेन-देन
    बिहार

    पटना में गुल्लक बच्चा बैंक बना सहारा:कोरोना में बच्चों की जमा-पूंजी ने परिवारों को दी उम्मीद की किरण, 12 साल में 79 लाख का लेन-देन

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना । कोरोना ने लोगों की आर्थिक सेहत बिगाड़ दी। दवाई का खर्च बढ़ने के साथ कमाई प्रभावित हुई। ऐसे में राजधानी पटना में बच्चों की छोटी जरूरतों के लिए बना गुल्लक बच्चा बैंक बड़ा सहारा बनकर सामने आया। बच्चों की बचत के जमा एक-एक रुपए कई परिवारों के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गए हैं। इस लॉकडाउन में अब तक 14 बच्चों ने अपनी जमा-पूंजी निकालकर परिवार की मदद की है।

    साल 2009 में किलकारी बाल भवन पटना में बने इस बैंक का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। बच्चों को बचत सिखाने के लिए इस बैंक को शुरू किया गया था।पटना का एकलव्य, बच्चा गुल्लक बैंक के 1,212 खाताधारकों में से एक है। लगातार कई सालों से वह अपनी पॉकेट मनी के पैसों को गुल्लक बैंक में जमा करता था। हालांकि एकलव्य ने ये पैसे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जमा किए थे। लेकिन छोटी जरूरतों के लिए जमा छोटी सी राशि ने आज उसे और उसके परिवार को बड़ा सहारा दिया। कोरोना के दौर में घर में पैसों की किल्लत हुई तो एकलव्य ने अपने पिता की दवाइयों के लिए अपने गुल्लक बैंक से पैसे निकाले। एकलव्य ने बैंक खाताधारकों के वाट्सऐप ग्रुप पर अपना आवेदन दिया और उसे उसके साढ़े तीन हजार की जमा-पूंजी मिल गई, जिसने उसके पिता की दवा खरीदी।

    गुल्लक बैंक मुश्किल हालात में दवाइयों के खर्च से लेकर किताबों का खर्च भी उठा रहा। एकल‌व्य के अलावा नेहा, राजी, अल्पा जैसे 14 बच्चों ने लॉकडाउन में अपने परिवार की मदद के लिए अपनी जमा-पूंजी निकाली है।बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले बाल भवन पटना में 2009 में गुल्लक बच्चा बैंक की शुरुआत की गई थी। बच्चों द्वारा बच्चों के लिए संचालित होने वाला ये पहला बैंक बना। यही वजह है कि इस बैंक का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इस बैंक में 1 रुपए भी बच्चे जमा कर सकते थे। खाता खोलने के लिए 10 रुपए जमा करने होते हैं। खाता को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 30 रुपए रखना जरूरी है।

    गुल्लक बैंक के कुल खाताधारियों की संख्या 3935 हैं। अभी इसके सक्रिय खाताधारक 1,212 हैं। 2009 से 2021 तक इस बैंक ने 79 लाख 67 रुपए का लेन-देन किया है। बैंक में अब तक खाताधारकों ने 41 लाख 87 हजार 519 रुपए जमा किये हैं, जबकि 37 लाख 12 हजार 548 रुपए बैंक अपने खाताधारकों को पेमेंट कर चुकी है।

    Bank Bihar coronavirus covid 19 india
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयास तूफान बिहार में: बांका और जमुई जिलों से होगी एंट्री, 2 दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तूफान के साथ होगी तेज बारिश
    Next Article एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया ‘अगत्सु फाउंडेशन’ लॉन्च: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर करेंगी लोगों की मदद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.