Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 2:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»यास तूफान बिहार में: बांका और जमुई जिलों से होगी एंट्री, 2 दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तूफान के साथ होगी तेज बारिश
    बिहार

    यास तूफान बिहार में: बांका और जमुई जिलों से होगी एंट्री, 2 दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तूफान के साथ होगी तेज बारिश

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार। यास तूफान को लेकर बिहार में 4 दिनों का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 27 मई को राज्य के 38 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में में आपदा को लेकर पूरा बिहार अलर्ट है। बिहार के सभी जिलों के DM इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। जिससे किसी भी आपदा से निपटा जा सके। तेज रफ्तार में चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा का दस्ता लगाया गया है। जमुई और बांका में 70 mm से अधिक बारिश होने का अनुमान है। तूफान के कारण आवश्यक सेवाओं के बाधित होने का अनुमान है।

    इस कारण से ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे आपात सेवा को तत्काल बहाल किया जा सके। आवश्यक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। टेलीफोन, यातायात, स्वास्थ्य सेवा, मोबाइल, इंटरनेट के साथ अहम सर्वर को लेकर विशेष अलर्ट है। बिजली की व्यवस्था को लेकर भी राज्य के सभी जिलों में विशेष वैकल्पिक तैयारी की जा रही है। इसमें हॉस्पिटल को पहली प्राथमिकता में रखा गया है।

    बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यास तूफान बुधावार की सुबह ओडिशा के बालसोल तटीय क्षेत्र में टकराया। इसके बाद बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 144 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली और तेज बारिश हुई। इसके बाद बुधवार-गुरुवार की रात दो बजे झारखंड में प्रवेश करने के बाद अब दोपहर में बांका जमुई होते हुए बिहार में एंट्री करेगा।

    प्रदेश में चक्रवाती तूफान यास के कारण भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने हाईअलर्ट कर दिया है। नदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्यालय की ओर से हर तीन घंटे पर नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट मांगी गई है।चक्रवाती तूफान का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। बुधवार को 31 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यास तूफान की वजह से कोलकाता के लिए पटना से तीनों विमानों का ऑपरेशन नहीं हो सका। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहरों के लिए 17 फ्लाइट्स की ही उड़ान हो सकी। उधर, प्रदेश के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। दरभंगा में बुधवार की रात से ही बूंदाबांदी हो रही है। तेज हवा भी चल रही है।

    गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। रूक-रूक कर बारिश भी हो रही है। वहीं, मधेपुरा में भी रिमझिम बारिश हो रही है।मुंगेर मे चकृवाती तूफान यास का असर दिख रहा है। बुधवार को रुक रुक कर बारिश हुई लेकिन, गुरुवार को 26 किमी की रफ्तार के साथ लगातार हो रही बारिश से तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। लगातार हो रही बारिश और तूफान से बचाव को लेकर मछुआरों ने अपनी नावें गंगा किनारे ही बांध दी है। फिलहाल गंगा में लहर नहीं है लेकिन, नाविकों को प्रशासनिक स्तर पर नाव लेकर गंगा मे जाने की मनाही है।

    Bihar cyclone Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयास तूफान ने खोली नगर निगम की पोल: नालियों की सफाई का नगर निगम का दावा फेल
    Next Article पटना में गुल्लक बच्चा बैंक बना सहारा:कोरोना में बच्चों की जमा-पूंजी ने परिवारों को दी उम्मीद की किरण, 12 साल में 79 लाख का लेन-देन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    May 23, 2026
    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    Latest Posts

    गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    June 2, 2026

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    June 2, 2026

    महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.