Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»ASI परमानंद को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, गिरिडीह एसपी ने पैसे लौटवाया और फिर किया निलंबित
    क्राइम

    ASI परमानंद को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, गिरिडीह एसपी ने पैसे लौटवाया और फिर किया निलंबित

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। बेंगाबाद थाना में पदस्थापित ASI परमानंद राम को रिश्वत लेना महंगा पड़ा है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ASI परमानंद राम से घूस के पैसे को वापस कराकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई बेंगाबाद के पुलिस निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन पर हुई है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, गिरिडीह रहेगा. जमादार ने मुकदमे में सहयोग एवं गिरफ्तार नहीं करने के एवज में अभियुक्त के पिता से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. अभियुक्त के पिता द्वारा औने-पौने दाम में जमीन बिक्री का एग्रीमेंट कर 65 हजार रुपये जमादार को दिया था. शिकायत जब एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच करायी जांच, इसमें जमादार पर लगे आरोप सही पाये गये.

    क्या है मामला
    ASI परमानंद राम को बेंगाबाद थाना काण्ड संख्या 52/24, 26 मार्च 2023 धारा 279/304ए भादवि का अनुसंधान भार सौंपा गया था. कांड के अनुसंधान के दौरान अनुसंधानकर्ता सअनि परमानंद ने कांड के अभियुक्त बाइक संख्या जेएच11टी/7238 के चालक गाण्डेय थाना क्षेत्र के तेलझारी निवासी पंकज कुमार राय के पिता दामोदर राय से संपर्क कर कांड में सहयोग करने एवं गिरफ्तार नहीं करने के एवज में एक लाख रूपये देने की मांग की. दामोदर राय की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह गिरिडीह के एक स्पंज आयरन की फैक्ट्री में 10 हजार रुपये माह पर काम करता है. अनुसंधानकर्ता द्वारा बार-बार दामोदर राय से पैसे की मांग की जा रही थी और पैसे नहीं देने पर गिरफ्तार कर लेने की बात कही जा रही थी. इसके बाद दामोदर राय ने किसी तरह अपनी जमीन को औने-पौने दाम में बिक्री हेतु एग्रीमेंट कर 65 हजार रुपए इकट्ठा किया. बार-बार अनुसंधानकर्ता द्वारा रुपए की मांग की जा रही थी. ऐसे में दामोदर ने दो बार में 65 हजार रुपए परमानंद राम को दिया.

    एएसआई एसपी गिरिडीह जोहार लाइव पैसा रिश्वत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अब तक 71 करोड़ 11 लाख रुपये जब्त, 817 आर्म्स लाइसेंस रद्द किये गये
    Next Article प्रोफेशनल्स कांग्रेस के वॉर रूम में हुई बैठक, मैनिफेस्टो लोगों तक पहुंचाने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.