Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा का इंडी गठबंधन पर हमला, प्रतुल बोले-संविधान का अपमान करने वाले आज उसे बचाने की कर रहे बात
    झारखंड

    भाजपा का इंडी गठबंधन पर हमला, प्रतुल बोले-संविधान का अपमान करने वाले आज उसे बचाने की कर रहे बात

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : संविधान का अपमान करने वाले इंडी गठबंधन वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे है. ये बातें मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में कहीं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग संविधान बचाने की बात कह कर घड़ियाली आंसू बहा रहे है. दरअसल संविधान का सर्वाधिक अपमान इसी इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट से पारित अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से फाड़ने वाले राहुल गांधी अब संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं.

    1951 में हुआ था पहला संशोधन

    उन्होंने कहा कि संविधान का पहला संशोधन 1951 में जवाहरलाल नेहरू ने किया था, जब वह अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री थे. अभिव्यक्ति की आजादी पर कई पाबंदियां लगाई गई थी. 1975 में जब राजनारायण मामले में इंदिरा गांधी मुकदमा हार गई तो उन्होंने पूरे संविधान को ही सस्पेंड कर देश में आपातकाल लगा दिया. लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए. नसबंदी की जाने लगी. 1976 में 42वें संशोधन के जरिए इंदिरा गांधी ने संविधान का सबसे बड़ा परिवर्तन किया था. जिसमें 20% संविधान को बदल दिया गया. राज्य सरकार,सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट की शक्तियों को कम करके पीएमओ में दे दिया. सुप्रीम कोर्ट ने मिनर्वा वर्सेस यूनियन ऑफ इंडिया मामले में इसके विवादास्पद प्रावधानों को निरस्त किया.

    राजीव गांधी ने बदलवा दिया फैसला

    प्रतुल ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने 1986 में शाहबानो मामले में सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलते हुए संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर अदालत के निर्णय को पलटवा दिया. संविधान में प्रेस की आजादी वर्णित है लेकिन राजीव गांधी ने 1988 में मानहानि विधायक लाकर प्रेस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था. संविधान की कोख से जन्मे संसद के कैबिनेट से पास अध्यादेश को शहजादे राहुल गांधी ने 2013 में सार्वजनिक रूप से फाड़कर संविधान का अपमान किया. कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश के संविधान पर भरोसा ही नहीं है.

    कांग्रेस के लिए केवल मुस्लिम अल्पसंख्यक

    केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की सारी सीमाएं यूपीए के शासनकाल में भी पार कर दी. 2013-14 का यूपीए सरकार के आउटकम बजट में स्पष्ट रूप से वर्णित है कि बजट की राशि का 15% हिस्सा अल्पसंख्यक के लिए प्रयोग किया जाएगा. लेकिन इसके उलट मोदी सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास. कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक का अर्थ सिर्फ मुस्लिम है. अगर जैन,बौद्ध,पारसी और क्रिश्चियन भी उनके अल्पसंख्यक की सूची में आते तो ये सीएए का विरोध नहीं करते. आज कांग्रेस पूरे देश में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रूप से सीपीएम के साथ गठबंधन में है. जिसने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को हटाने का वचन दिया है. इसके अतिरिक्त सीपीएम ने सीएए, ईडी और परमाणु हथियारों के जखीरा को समाप्त करने की बात कह कर भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ किया है. कांग्रेस ने अपने सहयोगियों से हिडन एजेंडा को लागू कराने का प्रयास कराया है. कांग्रेस के किसी नेता ने सीपीएम के इस ऐलान की निंदा नहीं की है.

    इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे झारखंड के 16 बच्चे

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे झारखंड के 16 बच्चे
    Next Article आजसू की जोबा ने किया फतेहपुर प्रखंड का दौरा, बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोट करने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.