Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शेयर मार्केट में पैसा डूबा तो खुद के अपहरण की रच ली साजिश, गम्हरिया से छात्र सकुशल बरामद
    क्राइम

    शेयर मार्केट में पैसा डूबा तो खुद के अपहरण की रच ली साजिश, गम्हरिया से छात्र सकुशल बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। शेयर मार्केट में पैसा लगाते-लगाते डूबने लगा तो खुद के अपहरण की साजिश रच ली. यह साजिश रचने वाला 22 वर्षीय एक छात्र राहुल रजक है. हालांकि, रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने छात्र राहुल रजक को सकुशल गम्हरिया स्टेशन से मंगलवार की देर रात बरामद कर लिया है. उसने पूछताछ में अपनी सारी गलती स्वीकार करते हुए पूरी बात पुलिस को बताई है. पीड़ित राहुल मूलरूप से गिरिडीह के जमुआ का रहने वाला है. रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज में किराया का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा है. पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है.

    शेयर मार्केट में 2 लाख से ज्यादा डूबा चुका है राहुल
    पूरे मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र रांची में रहकर पढ़ाई करता है. किशोरगंज में रहने के दौरान शेयर मार्केट में पैसा लगाने लगा. पूर्व में अपने पिता से 20 हजार लिया था. लेकिन, सारा पैसा डूब गया. फिर धीरे धीरे अपने दोस्तों से लेने लगा और 2 लाख का कर्ज हो गया. इसके बाद पैसा चुकाने के लिए छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रच ली. खुद के मोबाइल से अपने पिता, भाई और रिश्तेदारों को कॉल और मैसेज करने लगा. हर बार लेवी के पैसों को जल्द से भेजने की बात करने लगा. फिर परिजनों ने मामले की जानकारी सुखदेवनगर थाना को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बड़ी घटना घटित होने से पूर्व छात्र राहुल को सकुशल बरामद कर लिया है.

    A टाइप लोकेशन मिलने पर पुलिस को मिली सफ़लता
    सूत्रों के अनुसार सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने छात्र का मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. सबसे पहले पुलिस टीम आसनसोल स्टेशन पहुंची. फिर वहां से धनबाद, फिर जमशेदपुर. हर बार पुलिस के पास मोबाइल का सही लोकेशन नही मिल पा रहा था. क्योंकि, छात्र राहुल मोबाइल को 5 से 10 मिनट के बाद बंद कर दे रहा था. इसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस को मोबाइल लोकेशन गम्हरिया स्टेशन मिला. इस बार मोबाइल का लोकेशन “A” टाइप था. पुलिस ने उस लोकेशन पर त्वरित कार्रवाई की और मंगलवार की देर रात छात्र राहुल रजक को गम्हरिया स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है.

     

     

     

    अपहरण कर्ज पुलिस सकुशल बरामद साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना, कराया गया खाली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article ऑपरेशन आहट” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्कर गिरफ्तार, दस नाबालिग को किया रेस्क्यू

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.