Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस
    झारखंड

    धनबाद लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : धनबाद लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. नामांकन के वक्त ढुल्लू महतो के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पीएन सिंह मौजूद थे. इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन को लेकर मंगलवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ा. झरिया कोयलांचल के आसपास क्षेत्रों से भव्य जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई. पुराना बाजार से अखिल भारतीय खटीक समाज व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा और पोस्टर लेकर शामिल हुए. नामांकन रैली बाजे गाजे के साथ निकाली गई. वही खटीक समाज के अध्यक्ष जितेंद्र खटीक ने कहा कि ढुल्लू महतो गरीबों के मसीहा के नाम से जाना जाता है. बाघमारा विधायक रहते हुए अपने कार्यकर्ताओं के लिए कई बार जेल भी जा चुके हैं. उनके साथ देने का समय अब लोकसभा चुनाव में आ गया है. हम सभी मिलकर उनको सांसद बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे. नामांकन रैली के दौरान कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बडा़ महत्वपूर्ण चुनाव है. यह नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे. सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं.

     

     

    एनडीए प्रत्याशी जोहार लाइव ढुल्लू महतो दाखिल धनबाद नामांकन नामांकन पर्चा निकाला जुलूस बाबूलाल मरांडी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा सीट सांसद पीएन सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिनरल वाटर फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था शराब का धंधा, पुलिस ने जप्त की 150 बोतल नकली शराब
    Next Article दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SC ने ईडी से पूछा चुनाव से पहले केजरीवाल को क्यों किया अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.