Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत
    ट्रेंडिंग

    बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनमोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई को आखिरकार भारत ले आया गया। उसे अमेरिका ने डिपोर्ट किया, जिसके बाद बुधवार सुबह वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। लैंडिंग के तुरंत बाद NIA की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और अब उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    कैसे भागा था भारत से

    मिली जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से फरार हो गया था। वह नेपाल, दुबई और केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा। अमेरिका और कनाडा के बीच कई महीनों तक घूमने के बाद उसे पिछले साल अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया था।

    अमेरिका ने 200 लोगों के साथ किया डिपोर्ट

    अमेरिका ने मंगलवार को 200 लोगों को भारत डिपोर्ट किया है, जिनमें अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। इन लोगों में पंजाब के दो वांटेड अपराधी भी हैं, जबकि बाकी 197 अवैध प्रवासी बताए गए हैं।

    कई बड़े मामलों में आरोपी

    अनमोल बिश्नोई कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपी है, जिनमें शामिल हैं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, कई राज्यों में दर्ज अन्य गंभीर अपराध। सूत्रों का कहना है कि अनमोल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य ओवरसीज़ हैंडलर था और विदेश से ही एक्सटॉर्शन, धमकियां और असाइनमेंट्स को एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए चलाता था। NIA की कस्टडी में उससे कई महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद है।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब तलब

    Anmol Bishnoi deported from the US and returned to India arrested by the NIA at the airport Baba Siddiqui murder case: Anmol Bishnoi deported from America and brought to India अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटा एयरपोर्ट पर NIA ने पकड़ा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब तलब
    Next Article तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.