Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»आयुष्मान खुराना की ‘Pati Patni Aur Woh Do’ होगी इस दिन रिलीज, ट्रिपल लव एंगल से मचेगा बवाल
    मनोरंजन

    आयुष्मान खुराना की ‘Pati Patni Aur Woh Do’ होगी इस दिन रिलीज, ट्रिपल लव एंगल से मचेगा बवाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिल्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब पूरे 7 साल बाद इसका सीक्वल ‘पति पत्नी और वो दो’ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है। पहले पार्ट में जहां कार्तिक आर्यन नजर आए थे, वहीं अब उनकी जगह आयुष्मान खुराना ने ले ली है।

    इस बार डबल नहीं, ट्रिपल झंझट में फंसेंगे आयुष्मान

    पहली फिल्म में कार्तिक आर्यन घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसे हुए थे, लेकिन ‘पति पत्नी और वो दो’ में मामला और भी ज्यादा उलझने वाला है। इस बार आयुष्मान खुराना तीन-तीन हसीनाओं के बीच फंसे नजर आएंगे, जिससे कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का और भी तेज होने वाला है।

    कब रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’?

    फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है।
    टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मुदस्सर अजीज, जो इससे पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म की रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है।

    पूरी तरह बदली हुई है स्टार कास्ट

    ‘पति पत्नी और वो दो’ में इस बार पूरी तरह नई स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म में नजर आएंगी वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान। यानी इस बार धमाका डबल नहीं बल्कि ट्रिपल होने वाला है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक या पोस्टर रिलीज नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फर्स्ट लुक सामने आएगा।

    पहले पार्ट से कितनी अलग होगी कहानी?

    पहले पार्ट में जहां भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थीं, वहीं इस बार पूरी तरह नई कहानी और नए चेहरे देखने को मिलेंगे। नई कास्ट के साथ यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीक्वल की कहानी भी पहले से काफी अलग और ज्यादा मजेदार होगी।

    आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्में

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आखिरी बार हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘थामा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या की एक अपकमिंग फिल्म भी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    Also Read : देवघर में एविशन सेक्टर की एंट्री: विमान मेंटेनेंस और वीज़ा सेंटर से बदलेगा युवाओं का भविष्य

    #Entertainment news Ayushman Khuranna Bollywood News Latest Pati Patni aur Wo do
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक करोड़ के लोन सेटलमेंट के लफड़े में हुई रिकवरी एजेंट की ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.