Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में एविशन सेक्टर की एंट्री: विमान मेंटेनेंस और वीज़ा सेंटर से बदलेगा युवाओं का भविष्य
    झारखंड

    देवघर में एविशन सेक्टर की एंट्री: विमान मेंटेनेंस और वीज़ा सेंटर से बदलेगा युवाओं का भविष्य

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उन्नयन कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : सी-डैक और एसटीपीआई देवघर की ओर से आयोजित हुल उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को देवघर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद एवं संसदीय स्थायी समिति (संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी) के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने किया। इस मौके पर उन्होंने देवघर और झारखंड के विकास से जुड़ी कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं।

    देवघर में बढ़ेगी हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर की आवाजाही

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आने वाले समय में देवघर में हवाई जहाजों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। लोगों के आवागमन के लिए हेलीकॉप्टर का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन विमानों और हेलीकॉप्टरों के मेंटेनेंस की सुविधा के साथ-साथ प्रशिक्षण केंद्र भी देवघर में इसी साल के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

    युवाओं को मिलेगा एविएशन और ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण

    इस प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से स्थानीय युवाओं को बड़ा फायदा होगा। यहां हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के रखरखाव की तकनीक, ड्रोन तकनीक एवं  पायलट प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें यहीं रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

    1.35 लाख बच्चों को मिलेगा सी-डैक का विशेष प्रशिक्षण

    उन्होंने बताया कि झारखंड के करीब 1.35 लाख बच्चों को सी-डैक के माध्यम से विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    इस प्रशिक्षण के बाद युवा प्रमाण पत्र हासिल कर देश-विदेश में कहीं भी काम करने में सक्षम होंगे। कई छात्र आगे चलकर मास्टर ट्रेनर की भूमिका भी निभाएंगे।

    साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद करेंगे प्रशिक्षित युवा

    सांसद ने कहा कि इस इलाके में साइबर क्राइम एक बड़ी समस्या है। सी-डैक से प्रशिक्षित युवा साइबर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे साइबर अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

    देवघर में खुलेगा सी-डैक का 13वां सेंटर

    उन्होंने बताया कि अभी देशभर में सी-डैक के कुल 12 सेंटर हैं और देवघर में 13वां सेंटर शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
    इसके साथ ही सी-डैक आदिवासी बच्चों में पाई जाने वाली सिकल सेल एनीमिया बीमारी के इलाज और उन्मूलन की दिशा में भी अहम काम कर रहा है।

    एम्स देवघर के साथ मिलकर होगा सिकल सेल एनीमिया पर काम

    सी-डैक, एम्स देवघर के साथ मिलकर तकनीक की मदद से इस बीमारी के कारणों, खान-पान और जीवनशैली में बदलाव पर काम कर रही है, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि सी-डैक कम लागत में नई-नई तकनीक विकसित कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। यहां तक कि अंतरिक्ष यान से जुड़े प्रशिक्षण में भी सी-डैक और सी-डॉट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

    Also Read : स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, लोको पायलट की समझदारी बनी सैंकड़ो यात्रियों की ढाल…जानें

    Deoghar News hindi news jharkhand Nishikant Dubey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“छह साल में शहरी व्यवस्था बर्बाद” – बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
    Next Article फाइलेरिया के खिलाफ रांची में बड़ा अभियान, डीसी की अपील- 10 फरवरी को जरूर लें दवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.